अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

ग्राहक बन स्वर्णकारों की दुकान में चोरी करने वाली महिला समेत तीन पकड़े

अजय गर्ग
बुगरासी (बुलंदशहर)। ग्राहक बनकर स्वर्णकार की दुकान सहित बंद पड़े मकानों से चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों ने चार दिन पहले कस्बे में एक स्वर्णकार की दुकान से चोरी कर ली थी। छह माह पूर्व भी बंद पड़े मकान से आरोपी चोर घटना को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों से चोरी का कुछ समान सहित नकदी बरामद की गई है। साथ ही एक 315 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। आरोपियों का चालान कर दिया गया है। मेरठ में जिन दो स्वर्णकारों को चोरी का सामान बेचा गया है, उन पर कार्रवाई के लिए पुलिस टीम बना रही है।
चार दिन पूर्व कस्बे में स्वर्णकार प्रदीप की दुकान से अज्ञात दो पुरुष तथा एक महिला समान खरीदने आई थीं। खरीददारी के दौरान तीनों ने एक अंगूठी सहित एक अन्य सामान चोरी कर लिया था। तीनों चोरी की घटना को अंजाम दे रफूचक्कर हो गए थे। पुलिस तीनों की तलाश कर रही थी। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि स्वर्णकार की दुकान से चोरी करने वाले तीनों आरोपी बुगरासी-स्याना मार्ग पर एक दुकान पर गन्ने का जूस पी रहे हैं। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने तीनों को केलमोड के पास से पकड़ लिया। तीनों की तलाशी ली गई तो तीनों से 3050 की नकदी सहित सोने की अंगूठी, कान के टॉप्स, पेंडल व चांदी के पायजेब बरामद की गईं। साथ ही एक 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। जिस बाइक से तीनों घूम रहे थे वह भी बिना नंबर की थी। स्वर्णकार प्रदीप से दुकान के समान से काफी अलग और ज्यादा समान मिलने पर पुलिस ने तीनों से सख्ती से पूछताछ की तो तीनों ने अन्य चोरियों की बात स्वीकारी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि चार दिन पूर्व स्वर्णकार की दुकान सहित आरोपी बंद पड़े मकान आदि में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। छह माह पूर्व बुगरासी में ही एक दंपति दिल्ली शादी में गया हुआ था। घर मे घुसकर दंपति के घर नकदी व जेवर आदि चोरी कर लिए गए थे। तीनों ने छह माह पूर्व बंद पड़े मकान में चोरी की घटना को भी स्वीकारा है। तीनों शातिर हैं तथा ग्राहक बन छोटे कस्बों में चोरी की घटना को अंजाम देते रहे हैं। आरोपियों ने काफी समान मेरठ के दो स्वर्णकार को बेचने की बात भी स्वीकारी है जिसके लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इमरान पुत्र कमरुद्दीन निवासी चमड़ा पेठे जनपद मेरठ, शाहरुख पुत्र फिरोज निवासी चमड़ा पेठे व रुकसाना पुत्री इमामुद्दीन मोहल्ला खतता रोड थाना ब्रह्मपुरी मेरठ बताए हैं। तीनों आरोपियों के चालान कर दिए गए हैं।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!