अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, युवा एवं खेल मंत्रालय,अनुराग ठाकुर ने युवाओं से किया सीधा संवाद

– श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान में ‘‘युवा संवाद सम्मेलन-2024‘‘ का शानदार आयोजन

– केन्द्रीय मंत्री ने हजारों छात्र/छात्राओं एवं युवाओं से विकसित भारत बनाने में धर्म, सम्प्रदाय, क्षेत्रवाद एवं जातिवाद से ऊपर उठकर अखण्ड भारत निर्माण के लिए ‘‘राष्ट्रवाद‘‘ की शपथ दिलायी

– समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने विश्वविद्यालय की ओर से केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पटका, पगड़ी एवं राम मन्दिर भेंट कर किया अभिनन्दन

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय संस्थान में युवाओं का विकसित राष्ट्र एवं अखण्ड भारत निर्माण में योगदान के निमित ‘‘युवा संवाद सम्मेलन-2024‘‘ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, युवा एवं खेल मंत्रालय अनुराग ठाकुर ने युवाओं को राष्ट्र विकास की रीढ़ बताते हुए उनसे विकसित भारत निर्माण के लिए धर्म, सम्प्रदाय, क्षेत्रवाद एवं जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की शपथ दिलायी। इसके साथ ही उन्होंने अखण्ड भारत निर्माण के लिए युवाओं से शत् प्रतिशत मतदान करने की अपील भी की।

मंगलवार को श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के पं. दीनदयाल मुख्य स्मृति द्वार पर आयोजित ‘‘युवा संवाद सम्मेलन-2024‘‘ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, आईटी सैल के प्रदेश कोर्डिनेटर नरेन्द्र भारती एवं भाजयुमों अध्यक्ष शुभम चौधरी आदि ने माँ भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने ये कहाः 

अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवा शक्ति के दम पर भारत फिर से पूरे विश्व का सिरमौर बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन एवं यूरोप समेत पूरी दुनिया के लोग भारतीयों के स्वागत के लिए रेड कॉरपेट बिछा रहे हैं। ये बढ़ते हुए ‘‘बुलन्द भारत की बुलन्द तस्वीर‘‘ है। उन्होंने अखण्ड भारत निर्माण के लिए उपस्थित हजारों युवाओं से शत्प्रतिशत् मतदान की अपील भी की।

ये लोग रहे मौजूदः 

इस अवसर पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, सलाहकार आरएस शर्मा, डा. राजेश सिंह, डा. दिव्या गिरधर, डा. योगेश्वर प्रसाद शर्मा, डा. आशुतोष सिंह, डा. ओम प्रकाश गोसाई, डा. राहुल कुमार, अश्विन कुमार सक्सेना, डा. रामनिवास शर्मा, डा. तेजपाल सिंह, डा. दिनेश कुमार गौतम, डा. अनिल कुमार जायसवाल, डा. विश्वनाथ झा, एना ऐरिक ब्राउन, डा. एलएस रावत, डा. मोहित शर्मा, विशाल शर्मा, अरुण कुमार गोस्वामी, विशाल शर्मा, मारूफ चौधरी, मंजरी राना, एसएस बघेल मेरठ परिसर से निदेशक डा प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!