अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

वेंक्टेश्वरा में ’’अनूगूंज-2023’’ (न्यू बिगनिंग) का  शानदार आयोजन

नयी शिक्षा नीति में युवाओं के लिए ढेरों संभावनाएं लेकिन नर्सिंग दुनिया का सबसे पुनीत एवं मानवीय क्षेत्र-डा. सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।

अन्तर्राष्ट्रीय डिमांड के अनुसार विशेष रूप से नर्सिंग क्षेत्र में ट्रैंड प्रोफेशनल्स तैयार कर रहा है वेंक्टेश्वरा समूह- डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय।

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में ’’स्कूल ऑफ नर्सिंग सत्र-2023’’ में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओ के लिए ओरिन्टेशन प्रोग्राम ’’अनूगूंज-2023’’ का शानदार आयोजन किया गया। समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने सभी नवप्रवेशित नर्सिंग छात्र-छात्राओं को नये सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनसे  देश सेवा में जुड़ने का आह्वान किया। 

मंगलवार को वेंक्टेश्वरा संस्थान के टैगौर भवन में आयोजित ’’अनूगूंज-2023’’ कार्यक्रम का शुभारम्भ चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, प्रधान सलाहकार वीपीएस अरोड़ा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, प्रभारी कुलपति डाक्टर  राकेश यादव, नर्सिंग प्रिंसीपल डाक्टर ऐना ऐरिक ब्राउन आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने कहा कि नयी शिक्षा नीति बहुत ही शानदार है। जिसमें सभी क्षेत्रों के युवाओं के लिए ढेरों रोजगार की सम्भावनाएं निहित हैं लेकिन नर्सिंंग जैसा पुनीत एवं मानवीय सेवा जैसा कोई दूसरा प्रोफेशन हो ही नहीं सकता। नर्सिंग प्रोफेशनल्स का रोल किसी भी मायने में चिकित्सक से कमतर नहीं है। वेंक्टेश्वरा समूह पिछले एक दशक में विभिन्न क्षेत्रों में हजारों स्किल्ड नर्सिंग प्रोफेशनल्स तैयार कर चुका है। ये बडे गौरव की बात है कि संस्थान के नर्सिंग प्रोफेशनल्स युवा आज देश एवं दुनिया के विभिन्न हाॅस्पीटल्स/स्वास्थ्य संस्थानों में कार्य कर रहे हैं लेकिन बदलते परिवेश में हमें युवाओ की नयी शिक्षा नीति के अनुरूप राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय जरूरतों के हिसाब से प्रशिक्षित करना होगा ताकि ये युवा राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रभावी उपस्थित दर्ज कर सकें। प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय युवाओं ने विशेष रूप से नर्सिंग/पैरामेडिकल एवं मेडिकल्स प्रोफेशनल्स ने शानदार तरीके से काम करके भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया है। हम अपने यहां प्रवेशित नर्सिंग छात्र-छात्राओं को एक सफल एवं सुरक्षित कैरियर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अनूगूंज-2023 कार्यक्रम को कुलपति डाक्टर राकेश यादव, कुलसचिव डाक्टर पीयूष पाण्डेय, संयुक्त कुलसचिव डाक्टर राजेश सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मेरठ परिसर से डाक्टर प्रताप सिंह, सीएफओ विकास भाटिया, एचआर हेड बालाजी मलय्यपन, डाक्टर सीपी कुशवाह, डाक्टर विवेक सचान, डाक्टर मोहित शर्मा, मारूफ चौधरी, मंजरी राणा, अनुष्का, रूबीना, संजीव कुमार, रश्मि राणा, पूजा ऐरी, नीमा बिष्ट, प्रतिभा, रीना नेगी, हरप्रीत कौर, हिमानी, सुमनदीप, पूजा कुमारी, जुनैद, पूजा सिवाली, अलका सिंह, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, प्रीतपाल एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!