अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

औचक निरीक्षण को मोहम्मदाबाद के 33/11 उपकेंद्र पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर

हसनपुर के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी भी रहे साथ, अमरोहा में विकास भवन में ली समीक्षा बैठक

भारतीय किसान यूनियन शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने राज्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

नवनीत अग्रवाल  

गजरौला/अमरोहा। प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं खासकर ग्रामीण एवं किसानों की बिजली संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाए। उन्होंने गांव मोहम्मदाबाद में 33/11 केवी उपकेंद्र में सप्लाई व्यवस्था में सुधार कराने के निर्देश भी अफसरों को दिए। इससे पूर्व उन्होंने जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक भी ली। भाकियू शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने उन्हें किसानों की बिजली संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए मांगपत्र भी सौंपा।

बृहस्पतिवार की शाम प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर हसनपुर के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के संग उनकी विधानसभा क्षेत्र में गजरौला ब्लाक के गांव मोहम्मदाबाद स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर औचक निरीक्षण को पहुंचे। वहां मौजूद स्टाफ से सप्लाई व्यवस्था की जानकारी ली। अभिलेख भी चेक किए। खामियां मिलने पर सुधार के भी निर्देश दिए। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के साथ ऊर्जा राज्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। मौके पर ही मौजूद बिजली विभाग के आला अफसरों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इससे पूर्व अमरोहा में ऊर्जा राज्य मंत्री की की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बिजली विभाग द्वारा जनपद में किये जा रहे कार्यों के संबंध में संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विजिलेंस के अधिकारियों से बातचीत के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि चेकिंग के दौरान कोई भी स्थानीय व्यक्ति साथ न रहे। संज्ञान में आने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी । अधीक्षक अभियंता विद्युत ने बताया कि जनपद अमरोहा में 118 करोड़ से विद्युत वितरण प्रणाली को सुदृढ़ कर आधुनिक करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार 28 नए विद्युत उप केंद्रों के निर्माण एवं वर्तमान में स्थापित 35 उप केंद्रों की क्षमता वृद्धि को स्वीकृत कर दिया गया है ।वर्तमान में जनपद अमरोहा में जनपद में 70 विद्युत उपकेंद्र हैं। इनमें से 35 उप केंद्रों की क्षमता वृद्धि रिवैम्प योजना के अंतर्गत स्वीकृत है। जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी के साथ ही हसनपुर के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, चंद्रपाल खड़गवंशी  नौगांवा सादात के विधायक समरपाल सिंह के पुत्र, हसनपुर के पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता मयंक अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!