अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

जुबिलेंट में रौंपे गए 1121 पौधे, गन्ना मंत्री संजय गंगवार ने बताया औषधीय पौधों का महत्व 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा।  प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री संजय गंगवार ने कहा कि पेड़-पौधे ही मनुष्य के सच्चे मित्र हैं। अधिक से अधिक तादाद में पौधरोपण करके ही बिगड़ते पर्यावरण को बचाया जा सकता है। कहा कि जब दवाएं काम नहीं करतीं तो तो औषधीय पौधे ही कारगर साबित होते हैं। पौधरोपण के दौरान इनकी देखरेख करने पर भी विशेष जोर दिया गया। 

शनिवार को प्रदेशभर में वृक्षारोपण के महाअभियान के तहत अमरोहा जनपद के गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड परिसर में भी पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री संजय गंगवार एवं विशिष्ट अतिथि नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद, क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा के साथ ही डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी आदित्य लांग्हे ने प्रशासनिक, वन विभाग के अधिकारियों एवं जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित के संग विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। जुबिलेंट परिसर में पौधरोपण के दौरान गन्ना मंत्री संजय गंगवार ने औषधीय पौधों का महत्व भी बताया। विधायक राजीव तरारा ने कहा कि पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार हैं। जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने बताया कि कंपनी पर्यावरण संरक्षण को लेकर काफी संजीदा है। क्षेत्र में समय-समय पर पौधरोपण कराया जाता रहा है। कंपनी परिसर में हरियाली देख वहां मौजूद अधिकारी भी काफी गदगद नजर आए। जुबिलेंट में अधिकारी अशोक राय ने बताया कि कुल 1121 पेड़-पौधे लगाए गए हैं। इस मौके पर सीएल गुप्ता कंपनी के एमडी प्रणित गुप्ता भी मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!