प्रदेश के 35 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद अमरोहा में रोपे गए 35 लाख 30 हजार पेड़-पौधे

उत्सव के रूप में मनाया वृक्षारोपण का महाअभियान नोडल अधिकारी आईएएस रणवीर प्रसाद एवं डीएम राजेश कुमार त्यागी ने किया आयुष वन में औषधीय व नंदन वन में छायादार, फलदार पेड़-पौधों का रोपण
सिक्ख इंटर कालेज नारंगपुर और गजरौला की जुबिलेंट फैक्टरी में जनपद के प्रभारी मंत्री संजय गंगवार ने विधायक राजीव तरारा के संग लगाए पौधे, बताया इनका महत्व
सैदनगली में भाजपा के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने लगाए पौधे, एफएसडीए ने भी किया पौधरोपण
गजरौला में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्री देवी ने लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जनपद में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 35 लाख तीस हजार पेड़-पौधे लगाए गए। इस दौरान सभी से इनके देखरेख करने की भी अपील की गई।
शनिवार को वृक्षारोपण के महाअभियान के दृष्टिगत नोडल अधिकारी अमरोहा / सचिव आयुक्त आवास आईएएस रणवीर प्रसाद द्वारा सर्वप्रथम जनपद के गंगाधाम तिगरी में आयुष वन में वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात विकासखंड गजरौला के गांव यकबगड़ी और अंत में नगर पालिका अमरोहा के अंतर्गत गुलड़िया में नंदनवन में पौधे लगाए। वृक्षारोपण के महाउत्सव में प्रभारी मंत्री संजय गंगवार, जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने जनप्रतिनिधियों के संग पौधरोपण किया। सिख नारंग इंटर कॉलेज में आयोजित वृक्ष भंडारा कार्यक्रम में प्रत्येक छात्र-छात्रा को भेंट किया गया एक पौधा। जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने गन्ना मंत्री संजय गंगवार को भेंट किया रुद्राक्ष का पौधा।
सिख नारंग इंटर कॉलेज जोया में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिला अधिकारी सुरेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्रा, शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ऋषि पाल नागर, जिला महामंत्री पूरन सिंह सैनी आदि भी रहे। जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने गन्ना मंत्री एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने नोडल अधिकारी अमरोहा रणवीर प्रसाद को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया । बाद में गन्ना मंत्री ने मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा, नोडल अधिकारी, डीएम, एसपी आदि के संग गजरौला की जुबिलेंट फैक्टरी मे भी पौधरोपण किया। जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित भी साथ रहे।
उधर, नगर पंचायत सैदनगली के वार्ड संख्या 2 के उच्च प्राथमिक विद्यालय सब्दलुपर शर्की में भाजपा के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने पौधरोपण किया। बताया कि सैदनगली नगरपंचायत में 1100 पौधे लगाये गए। साथ मे अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह,धारा सिंह सभासद,इंचार्ज प्रधानाचार्य अंशु गुप्ता, सहायक अध्यापक पुनीत गुप्ता,नीटू भाटी मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा,जगपाल गुर्जर, आदि भी रहे। गजरौला में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष राजेंद्री देवी ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी, लेखाकार आदेश अग्रवाल आदि भी साथ रहे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने भी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिंद्र सिंह के संग जनपद के विभिन्न स्थानों एवं डेयरियों में पौधे लगाए।














