अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

वेंक्टेश्वरा में ’’नयी शिक्षा नीति से स्थायी रोजगार एवं सम्मानित कैरियर के बढ़ते अवसर’’ विषय पर ’’वर्कशाप’’

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा।  श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान ने जून से सितम्बर माह तक चलने वाली ’’निशुल्क कैरियर वर्कशॉप/कार्यशाला योजना’’ का विधिवत शुभारम्भ कर दिया।

शुक्रवार को वेंक्टेश्वरा संस्थान की मेरठ एवं गजरौला परिसर की आठ टीमों ने मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद की कई आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक शिक्षण संस्थानो में कार्यशालाएं आयोजित करके युवाओं को बताया कि कैसे इस शानदार नयी शिक्षा नीति से वे  नौकरी के साथ-साथ पॉलीटेक्निक एवं बीटेक (पार्ट टाईम) में सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश करके आगे एमटेक एवं पीएचडी तक अपनी एजूकेशन को ’’अपग्रेड’’ करके देश विदेश में ढेरों सम्मानित रोजगार एवं स्थायी कैरियर के विकल्प चुन सकते हैं। इस अवसर पर एक ’’सइंस क्विज’’ का भी आयोजन किया गया।  जिसके विजेताओं को प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी ने राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य डाक्टर लक्ष्मीचन्द्र के साथ मिलकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व नयी शिक्षा नीति में कैरियर एवं रोजगार के बढते अवसर विषय पर आयोजित कार्यशाला का अमरोहा में राजकीय पॉलीटेक्निक में शुभारम्भ प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, प्रधानाचार्य पॉलीटेक्निक डाक्टर लक्ष्मीचन्द्र, डाक्टर मोहित शर्मा, मारूफ चौधरी एवं मेरठ परिसर में डाक्टर प्रताप, डाक्टर संजय तिवारी आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर प्रभारी कुलपति डाक्टर राकेश यादव, कुलसचिव डाक्टर पीयूष पाण्डेय, अभिनव गिरि, मारूफ चौधरी, अरुण गोस्वामी, प्रीतपाल सिंह, निशा रजौरिया, डाक्टर अश्वनी कुमार, कमल सिंह, अमित कुमार, अभिनन्दन सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!