अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय बरतें विशेष सावधानी, ग्रामीणों को समझाए आग बुझाने के तरीके

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड एवं अग्निशमन विभाग द्वारा दूसरे दिन भी ग्रामीणों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को अग्निशमन अधिकारी कमलेश कुमार मिश्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जुबिलेंट और फायर स्टेशन गजरौला के संयुक्त तत्वावधान में ब्लाक के गांव नवादा सुल्तानपुर मौलवी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों को आग लगने पर बचने एवं इसे बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि ज्वलनशील पदार्थों को कच्चे और छप्परनुमा घरों में रखने से बचें। मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय विशेष सावधानी बरतें। जरा सी लापरवाही आग लगने का कारण बन सकती है। दमकल विभाग की टीम ने मॉक ड्रिल के माध्यम से ग्रामीणों को आग लगने पर उसे बुझाने के तरीकों के संबंध में जानकारी दी। टीम में चालक मुकेश कुमार,  L F M सुभाष चंद, फायरमैन योगेंद्र, फिरोज, अरुण कुमार और सुमेशपाल के साथ ही विद्यालय से प्रधानाचार्य संजय कुमार, जुबिलेंट सीएसआर से आए बूंदी सिंह,श्रेया वर्मा, अजमत आदि भी उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!