उत्तरांचल बोर्ड परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र रोहित पांडे का राज्य में दूसरा स्थान

नवनीत अग्रवाल
रूद्रपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदर्श कॉलोनी रूद्रपुर के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर उत्तरांचल बोर्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया है। विद्यालय में कक्षा 10 के छात्र रोहित पांडे ने 500 में से 494 अंक लाकर 98. 8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही विद्यालय में कक्षा की छात्रा 10 काजल मिश्रा ने 470 अंक लाकर 94% अंक प्राप्त किए और सूची में 25 वां स्थान प्राप्त किया। 12वीं के छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। सुकांत मंडल ने500 में से 469 अंक लाकर 93.8% अंक प्राप्त किए। सुक्रांत मंडल का वरीयता सूची में 17 वां स्थान है।
शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदर्श कॉलोनी रूद्रपुर में होनहार छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि से जश्न का माहौल रहा। प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल ने परीक्षाफल पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यालय में 10 वीं परीक्षा के कुल 142 भैया बहनों में से 57 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं 21 भैया बहनों ने विशेष योग्यता के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। इसी प्रकार 12 वीं कक्षा के 60 बच्चों में से 44 बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं 19 बच्चों ने विशेष योग्यता के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं
गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का रिजल्ट उत्कृष्ट रहने पर विद्यालय प्रबंध समिति ने विद्यालय के आचार्यों को शुभकामनाएं देते हुए छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।








