अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

वेक्टेंश्वरा शैक्षणिक समूह के ’’चीफ एडवाइजर बने’’विख्यात शिक्षाविद एवं वैज्ञानिक डा. वीपीएस अरोड़ा

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वर समूह के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने देश के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. वीपीएस अरोड़ा को वेंक्टेश्वरा का ’’चीफ एडवाइजर’’ नियुक्त किया है। डा. अरोड़ा ने पदभार ग्रहण करते हुए सभी शिक्षको एवं कर्मचारियों के सहयोग से आगामी दस वर्षो मे वेंक्टेश्वरा को देश के दस शीर्ष संस्थानों की सूची मे शुमार करने की बात कही है। इस अवसर पर श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं सामाजिक क्रियाकलापों का संग्रह/प्रतिबिंब उसकी मैग्नीज ’’सर्जन’’ के नये संस्करण का भी लोकापर्ण किया गया। 
गुरुवार को श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डा. सीवी रमन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, सीईओ अजय श्रीवास्तव नवनियुक्त सलाहकार प्रोफेसर वीपीएस अरोड़ा एवं प्रभारी कुलपति डा. राकेश यादव ने सरस्वती मॉ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि ने कहा कि डा. अरोड़ा देश के बड़े शिक्षाविद हैं। मुझे विश्वास है कि उनके आने से वेंक्टेश्वरा समूह सफलता के नये आयाम स्थापित करेगा। उन्होने संस्थान की मैग्जीन ’’सर्जन’’ को विश्वविद्यालय की शानदार  गतिविधियों का प्रतिबिंब बताते हए इससे युवाओं मे नवाचारों को बढावा मिलने की उम्मीद जतायी।

इस अवसर पर कुलसचिव पियूष पाण्डे, डा. सीपी कुशवाह, डा. एसएन साहू, डा. योगेश्र सिंह, डा. राजेश सिंह, सीएफओं विकास भाटिया, मेग्जीन की एडीटर डा. नेहा जैन, बाला जी, अरुण गोस्वामी, सुनील कुमार भगवानिया, डा. मोहित शर्मा, मारूफ चौधरी, डा. विवेक सचान, डा. एना ऐरिक ब्राउन, नीतू श्री, मोहम्मद फैजान, एसएस बघेल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!