श्री वेंक्टेश्वर विश्वविद्यालय में ’’स्किल इण्डिया-मेक इन इण्डिया’’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वर विश्वविद्यालय/संस्थान में ’’स्किल इण्डिया-मेक इन इण्डिया’’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, आईआईटी, कौशल विकास संस्थानो से आये सौ से अधिक विख्यात शिक्षाविदों के साथ हाईब्रिड (ऑफलाइन, आनलाइन) माध्यम से देश के ढाई सौ से अधिक शिक्षाविदो ने शिरकत की। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं वीजीआई मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश भर से आये शिक्षाविदो ने ’’स्किल इण्डिया डिजीटल इण्डिया, मेक इन इण्डिया’’ के दम पर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश को विश्व की ’’स्किल कैपिटल’’ बनाने के मिशन में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया। समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी के साथ मिलकर देश भर से आये शिक्षाविदों को शाॅल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान के डाक्टर सीवी रमन कांफ्रेन्स हाॅल में के राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति प्रोफेसर राकेश यादव, मुख्य अतिथि डाक्टर चिन्नामणि, डाक्टर साजिया आजिथ, कुलसचिव प्रोफेसर पीयूष पाण्डेय आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर एटीएस समूह के डाक्टर एम असलम, मारूफ चैधरी, विक्रान्त चौधरी, अरुण गोस्वामी, नीतूश्रीपाल, अखिल नायर, एसएस बघेल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।










