एनसीआर दिल्ली में खुलेगा ऑल इंडिया सैन जी महासंघट्रस्ट का कार्यालय, वीडियोकांफ्रेसिंग के जरिएहुई बैठक में दिया जोर

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट के राष्ट्रीय संस्थापक एम एस ठाकुर ने कहा कि हमें ट्रस्ट के संचालन के लिए एनसीआर दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यालय की आवश्यकता है। जिससे हम अपने ट्रस्ट का संचालन केंद्रीय कार्यालय से समस्त भारत में कर सकें। उन्होंने सभी से इस कार्य के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की।
रविवार को ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 153वीं बैठक विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा हुई। जिसका संचालन राष्ट्रीय संस्थापक एमएस ठाकुर ने किया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारीलाल सैन ने कहा कि अभी हाल ही में हमारे समाज के कई बच्चों ने विशेष योग्यता के साथ परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं। इसलिए एक भव्य कार्यक्रम में उनको सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना चाहिए। उ.प्र में अमरोहा जनपद के गजरौला निवासी राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह सैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में समाज के लोग विभिन्न पार्टियों के टिकट से तथा कई निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़कर विजयी हुए हैं। इससे एक आशा का संचार हुआ है और भविष्य में सेन समाज से विधायक तथा सांसद भी चुने जाएंगे। मांगेराम सैन ने कहा कि समाज के सामर्थ्यवान लोगों को जरूरतमंद लोगों की मदद कर समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। विजेंद्र सिंह सैन ने कहा कि आज के परिवेश में सैन समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। जिससे हम एकजुटता के साथ समाज के हकों के लिए आवाज बुलंद कर सकें। इस अवसर पर भारतश्रेष्ठ, अनिरुद्ध सिंह सैन, गजानन सूर्यवंशी, रविन्द्र बोरनारे ,सविता खंडावले, सुधीर कुमार सेन,सुंदर सिंह सैन, राजेंद्र कुमार सैन (राष्ट्रीय अध्यक्ष), डा.दिलीप कुमार सैन मांगेराम सैन,सुरेश चंद शर्मा ,श्रीमती नीलम श्रीवास्तव आदि ने भी विचार व्यक्त किए।




