गजरौला के छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल-इंटर में बढ़ाया मान, जनपद की टॉपर्स सूची में मिला स्थान

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा । मंगलवार को यूपी बोर्ड 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया। इसमें अमरोहा जनपद के गजरौला के छात्र-छात्राओं ने जनपद के ट़ॉपर्स की सूची में अपना स्थान बनाया है। गजरौला में जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में कार्यरत विमल गोयल की पुत्री आशी गोयल ने हाई स्कूल में जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बेटी को मिली कामयाबी से मां रेखा गोयल एवं बड़ी बहन भी खुशी से लबरेज हैं। आशी गोयल का सपना पढ़लिखकर डाक्टर बनने का है। बताया कि उनके नाना भी डाक्टर थे। वहीं जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी, निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने आशी एवं उसके माता पिता के साथ ही यश पब्लिक इंटर कालेज के प्रबंधक लकी चौधरी एवं प्रधानाचार्य नीरज चहल को शुभकामनाएं दी हैं। आइए आप भी जानिए गजरौला के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के नाम।
– हाईस्कूल में जनपद में द्वितीय स्थान आशी गोयल यश पब्लिक इं.काॅ.गजरौला।- चतुर्थ स्थानअरूण कुमार नारायण स्मारक इं.काॅ.गजरौला।
– पंचम स्थानप्रियांशी यश पब्लिक इं.काॅ.गजरौला।
– छठा स्थानअलफिशा यश पब्लिक इं.काॅ.गजरौला।
– छठा स्थानप्रतिभा यश पब्लिक इं.काॅ.गजरौला।
– छठा स्थानमनीष सीएसकेए शहबाजपुर डोर।
– सातवां स्थान पिफरोज नारायण स्मारक इं.काॅ.गजरौला।
– दसवां स्थान सपना ज्ञान भारती इं.काॅ.गजरौला।
– दसवां स्थान प्रियांशी चैहान यश पब्लिक इं.काॅ.गजरौला।
– वहीं इंटरमीडिएट के टाॅपर्स में जनपद में द्वितीय स्थान नारायण स्मारक इं.काॅ.गजरौला के छात्र पुरुषोत्तम एवं छठा स्थान यश पब्लिक इं.काॅ.गजरौला की छात्रा आयुषी चौधरी ने प्राप्त किया है।




