श्री वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी में 48 वर्षीय महिला की ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी कर चिकित्सकों ने दिया नया जीवन

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पीटल के कैन्सर सर्जन्स (आन्कोसर्जन) ने एक बार फिर ब्रेस्ट कैन्सर की जटिल सर्जरी कर इतिहास रच दिया और अड़तालीस वर्षीय महिला मरीज सत्यवती (काल्पनिक नाम) ने मौत को मात दे दी।जटिल सर्जरी एवं विभिन्न कैन्सर की सफल सर्जरी कर विम्स में अब तक एक दर्जन से मरीजो की जान बचाने एवं कैन्सर पर शोध के लिए सर्जरी/कैन्सर विभाग के वरिष्ठ सर्जन डाक्टर अभय भटनागर एवं उनकी टीम को आगामी सात मई को ’’वर्ल्ड रिसर्च काउन्सिल’’ द्वारा ’’इन्टरनेशनल बेस्ट रिसर्चर अवार्ड-2023’’ से नवाजा जायेगा।
वेंक्टेश्वरा समूह के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। वेंक्टेश्वरा समूह के कैन्सर विभाग के वरिष्ठ कैन्सर सर्जन डॉक्टर अभय भटनागर एवं डॉक्टर मोहित भटनागर (पूर्व जेआईसी कैन्सर संस्थान के निदेशक) की पाँच सदस्यीय टीम ने ब्रेस्ट कैन्सर की सफल सर्जरी का अड़तालीस वर्षीय महिला को नया जीवन दिया। इस शानदार उपलब्धि पर कैन्सर विभाग के वरिष्ठ चिकित्सो को शुभकामनाएं देते हुए वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि ने विम्स को ’’एडवान्स कैन्सर संस्थान’’ के रूप में विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इस सफल कैन्सर सर्जरी के बारे में विस्तार से बताते हुए वेंक्टेश्वरा के प्रतिकुलाधिपति एवं चीफ स्पोकपर्सन डाक्टर राजीव त्यागी ने बताया कि डाक्टर अभय भटनागर एवं जाने माने वरिष्ठ कैन्सर सर्जन डॉक्टर मोहित भटनागर की पाँच सदस्यीय टीम ने 6 घण्टे की सफल सर्जरी कर अड़तालीस वर्षीय महिला मरीज को नया जीवन दिया है। डाक्टर राजीव त्यागी ने बताया कि विम्स के कैन्सर सर्जरी विभाग की शानदार सफल उपचार एवं कैन्सर रिसर्च सेवाओ के लिए डॉक्टर अभय भटनागर एवं उनकी पाँच सदस्यीय टीम को ’’वर्ल्ड रिसर्च काउन्सिल’’ द्वारा 42 देशों के चिकित्सकों की उपस्थिति में आगामी सात मई को ’’इन्टरनेशनल बेस्ट रिसर्चर अवार्ड-2023’’ से सम्मानित किया जायेगा। कैन्सर सर्जरी टीम की इस सफलता पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति डॉक्टर राकेश यादव, मेडिकल सुपरिटेन्डेंट आईबी राजू, डीन मेडिकल संजीव भट्, सर्जरी विभागाध्यश डॉक्टर अतुल, डॉक्टर मानिक त्यागी, डॉक्टर इकराम ईलाही, डॉक्टर प्राची त्यागी, डॉक्टर शिवम अग्रवाल, डॉक्टर शाहिद मीर, डॉक्टर मोनिका अग्रवाल, डॉक्टर अवधेश शर्मा, डॉक्टर रजनी अग्रवाल, डॉक्टर वारिस बिलाल, एमए चौधरी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि ने बधाई दी है।




