अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

हाईवे सिक्सलेन में बाधक आईएमएस कालेज की दीवार, गार्ड रूम ध्वस्त कराए

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। गजरौला में एनएचएआई की निर्माण एजेंसी ने पुलिस-प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में हाईवे सिक्सलेन में बाधक आईएमएस कालेज की दीवार, गार्ड रूम ध्वस्त करा दिए। इतना ही नहीं सिक्सलेन की परिधि में आ रहे आईएमएस कालेज के छात्रावास एवं बैंक के भवन को दो दिन में स्वयं तुड़वाने की हिदायत भी दी।

बुधवार को एनएचएआई की निर्माण एजेंसी के जीएम हेमंत पारिख पुलिस फोर्स और जेसीबी मशीन लेकर हाईवे पर कांकाठेर के निकट स्थित आईएमएस कालेज पर पहुंचे। यहां निर्माण कंपनी ने काफी पूर्व पिलर भी गाड़ दिए थे। हसनपुर के एसडीएम एवं सीओ के साथ ही गजरौला थाने में इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र सिंह भी वहां मौजूद थे। एसडीएम ने आईएमएस कालेज की दीवार, गेट और गार्ड रूम ध्वस्त कराने के निर्देश दिए। हेमंत पारिख ने बताया कि आईएमएम प्रबंधन को सरकार की ओर से साढ़े छह करोड़ का मुआवजा भी दिया जा चुका है। कई बार उनसे अनुुरोध करने के साथ ही हिदायत भी दी गई थी कि अपना सिक्सलेन की परिधि में आ रहे निर्माण को स्वयं हटवा लें लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इस पर मजबूरन एसडीएम हसनपुर, सीओ हसनपुर के साथ ही उन्हें भी यहां अवैध निर्माण ध्वस्त कराने के लिए आना पड़ा। हेमंत पारिख ने बताया कि गजरौला से ब्रजघाट के बीच चौड़ीकरण का काम अटका हुआ है। ख्यालीपुर ढाल के निकट एक होटल और बगद नदी के पुल के पास एक बिस्कुट फैक्ट्री भी चौड़ीकरण की परिधि में आ रही है। सभी को मुआवजा दिया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद इन्होंने अपना अति​क्रमण नहीं हटाया है। इसीलिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!