अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

आल इण्डिया स्पोर्ट्स एंड कल्चर फैस्टिवल ’’ओरा-2023’’ में विम्स का जलवा

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। एजीएमएस नयी दिल्ली द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में देश के प्रतिष्ठित सफरदगंज, एम्स, लेडी हार्डिंग, मौलाना आजाद, पीजीआई, यूसीएमएस, आरएमएल समेत 50 से अधिक सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजो के साथ प्रतिस्पर्धा में डिबेट, पेंटिंग, डांसिंग, कार्टून मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेंक्टेश्वरा के छात्र-छात्राओ ने झटके एक दर्जन से अधिक पदक एवं सर्टीफिकेट।

भारतीय सेना आर्मी मेडिकल कोर के मेजर जनरल डा सुरेन्द्र मोहन ने एसीएमएस के कुलसचिव कर्नल डा. एके सिंह के साथ मिलकर विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं सर्टीफिकेट देकर किया सम्मानित। वेंक्टेश्वरा समूह के वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेस (विम्स) के एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने आर्मी कालेज ऑफ मेडिकल साईंसेस दिल्ली कैन्ट द्वारा आयोजित ’’आल इण्डिया कल्चर एवं स्पोर्ट्स फेसस्टिवल ’’ओरा-2023’’ में देश के पचास से अधिक सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजो के साथ हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा में एक दर्जन से अधिक मेडल एवं सर्टीफिकेट जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। चारदिवसीय इस ’’कल्चरल फैस्टिवल’’ में जीतकर आये खिलाड़ियों को शुभकामनाऐं देते हुए समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि ने कहा कि वेंक्टेश्वरा के छात्र-छात्राऐं स्वास्थ्य एवं शानदार चिकित्सीय सेवाओ में सफलता के नित नये आयाम स्थापित कर रहे है।

आर्मी मेडिकल कॉलेज नयी दिल्ली द्वारा आयोजित इस ’’ऑल इण्डिया कल्चरल एवं स्पोटर्स फैस्टीवल ’’ओरा-2023’’ के बारे में विस्तार से बताते हुए चेयरमैन डा. सुधीर गिरि के प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने बताया कि इस चार दिवसीय फेस्टिवल में डिबेट एवं नुक्कड़ नाटक में विम्स की अनिकेत टीम प्रथम, एकल क्लासिकल नृत्य में अनिकेत प्रथम, श्रीत्विक शेखर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। कार्टून मेकिंग (कोरोना से जागरूकता के लिए) में विम्स की जानहवी शर्मा प्रथम, एकल अभिनय में अनिकेत प्रथम पेंटिंग में अभिषेक कटियार, द्वितीय एवं अनुष्का द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

विम्स के छात्र-छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति डा. राकेश यादव, कुलसचिव डा. पीयूष पाण्डेय, डीन एकेडमिक डा. संजीव भट्, एमएस डा. आईबी राजू, मेरठ परिसर से डा. प्रताप सिंह, नीतूश्री पाल, एसएस बघेल, अरुण गोस्वामी, एमए चौधरी ने बधाई दी है।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!