महिला सशक्तिकरणः आईटीआई कर रहीं बीस छात्राओं को जुबिलेंट के को-सीईओ अनिल खूबचंदानी ने दिए सर्टिफिकेट

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा> जनपद के गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यरत हैं। शीघ्र ही इनकी संख्या और बढ़ सकती है। जी हां, महिला सशक्तिकरण के लिए जहां सरकार निरंतर प्रयासरत है। वहीं जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड भी उन्हें आगे बढ़ाने में पीछे नहीं है। इसी क्रम में जुबिलेंट ने वी मेंटरशिप कार्यक्रम के तहत अमरोहा जनपद में आईटीआई कर रहीं बीस छात्राओं को चयनित कर उन्हें इंडस्ट्रीज से संबंधित प्रशिक्षण दिया और उन्हें जुबिलेंट के प्लांट का भ्रमण भी कराया। बाद में जुबिलेंट के को- सी ई ओ अनिल खूबचंदानी ने सर्टिफिकेट प्रदान किए। कहा कि ये छात्राएं आने वाले समय में इंडस्ट्रीज में अप्रेंटिस अथवा आउट सोर्सिंग के कार्य कर सकेंगी।
बृहस्पतिवार को अमरोहा जनपद के गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में जनपद के अलग गांव, कस्बों. और शहरों से आईटीआई कर रहीं बीस चयनित छात्राओं को जुबिलेंट के को-सीईओ अनिल खूबचंदानी ने सर्टिफिकेट प्रदान किए। उन्होंने बताया कि जुबिलेंट महिला सशक्तिकरण को लेकर काफी गंभीर है। कंपनी में बड़ी संख्या में महिला इंप्लाई भी कार्यरत हैं और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए ही वी-मेंटरशिप कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। जुबिलेंट में सीएसआर हेड विवेक प्रकाश ने भी यहां आई आईटीआई की छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जुबिलेंट के चीफ ऑफ ऑपरेशन विजय श्रीवास्तव, एचआर हेड विनीता कॉल, जुबिलेंट के यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी, निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित, सीएसआर कार्यक्रम अधिकारी विकास सिंह, अमित जोशी, अमित सिंह, जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के मेडिकल हेड डाक्टर सुजिंदर फोगाट, श्रेया वर्मा, नवनीत ग्रेवाल, बूंदी सिंह, विशाल गौरव आदि मौजूद रहे।







