वेंक्टेश्वरा में ’राष्ट्र निर्माण’’ में युवाओं की भूमिका, कैरियर व चरित्र निर्माण विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान, डाॅ. श्याम प्रसाद मुखर्जी शोध संस्थान (भारत सरकार का उपक्रम) एवं युवा-20 इण्डिया चैपाल (युवा मार्चा) के संयुक्त तत्वावधान में वेंक्टेश्वरा में ’राष्ट्र निर्माण’’ में युवाओ की भूमिका, कैरियर व चरित्र निर्माण विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वर विश्वविद्यालय/संस्थान में युवा-20 इण्डिया चैपाल एवं वेंक्टेश्वर, एसपीएमआरएफ नयी दिल्ली एवं वीजीआई मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में वेस्ट यूपी के युवाओं के कैरियर को नयी दिशा देने एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस/आईपीएस अधिकारियों के साथ ही विख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर एसके चड्ढा समेत शिक्षाविदों ने युवाओं को राष्ट्रप्रेम एवं चरित्र निर्माण की सीख देते हुए भारत को फिर से विश्व गुरू बनाने का आह्वान किया। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डाॅ. सुधीर गिरि, आईएएस प्रतिभा सिंह, प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, अमरोहा के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, केन्द्रीय लाॅ विश्वविद्यालय लखनऊ के डीन प्रोफेसर संजीव चड्ढा, कार्यक्रम संयोजक व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम चैधरी, पुलिस उपाधीक्षक अंजलि कटारिया, पुलिस उपाधीक्षक श्वेताभ भास्कर आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति प्रोफेसर राकेश यादव, कुलसचिव डाॅ. पीयूष पाण्डेय, कैम्पस मैनेजर एसएस बघेल, मेरठ परिसर से डाॅ. प्रताप सिंह, अलका सिंह, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, मारूफ चैधरी, डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ. एना ऐरिक ब्राउन, अरूण गोस्वामी, डाॅ. सीपी कुशवाहा, डाॅ. विवेक सचान, डाॅ. योगेश्वर शर्मा, डाॅ. राजवर्द्धन, डाॅ. रमेश चैधरी, प्रीतपाल एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।








