गजरौला में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, जुबिलेंटकर्मियों ने कराई बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। पवनपुत्र हनुमान का जन्मोत्सव देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। अमरोहा जनपद के गजरौला में भी बजरंग बली के जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है। गजरौला में भरतिया समूह के श्री राम मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान किए गए। यहां जुबिलेंट में सीएसआर हेड विवेक प्रकाश, एकाउंट्स हेड सुरेश गुप्ता, विनय शुक्ला, अमित पांडेय, उप प्रशासनिक प्रबंधक अशोक राय, निदेशक जनंसपर्क सुनील दीक्षित, जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन में मेडिकल हेड डाक्टर सुजिदंर फोगाट, प्रमोद शर्मा आदि भी मौजूद रहे। यहां से हनुमान जी की मूर्ति की शोभायात्रा भी निकाली गई। बाद में इस मूर्ति को मोहल्ला रामानुज नगर स्थित मंदिर में स्थापित किया गया। वहीं बस्ती में श्री झारखंडी महादेव सेवक संघ के तत्वावधान में हनुमान मंदिर से श्री हनुमान जी की प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस हनुमान मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचकर प्रसाद वितरण किया गया। शाम छह बजे यहां सुंदर कांड के पाठ का आयोजन एवं रात नौ बजे बाबा को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। नितिन सिंघल, ब्रजेश गुप्ता, वंशिक चौहान, विभोर जिंदल, रेखा मित्तल आदि मौजूद रहे। समिति के वैभव गोयल ने श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।






