पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाली रैली

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। ऩॉर्दन रेलवे मैंस यूनियन की शाखा गजरौला द्वारा ओपीएस बहाली संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में पुरानी पेंशन बहाली के लिए अमरोहा में रेलवे स्टेशन परिसर से रैली निकाली गई। मंगलवार को अमरोहा में रेलवे स्टेशन परिसर से निकाली गई रैली गांधी मूर्ति, मालगोदाम होते हुए वापस स्टेशन परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ,कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, पेंशनर कर्मचारी संघ से जुड़े लोग शामिल रहे। राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, राजस्व संग्रह अमीन संघ के मंडलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, दीपक गौतम, जूनियर डिप्लोमा संघ के उपाध्यक्ष आनंद कुमार, कृषि सेवा संघ के अध्यक्ष मूलचंद चौहान, विनोद कुमार आदि के साथ ही नरमू की गजरौला शाखा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, शाखा सचिव तेजपाल सिंह भी मौजूद रहे।




