अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

वृक्ष से वायु ,वायु से आयु,  वृक्ष खत्म, वायु खत्म, वायु खत्म ,आयु खत्म। 

नवनीत अग्रवाल
धनौरा/गजरौला। पर्यावरण सचेतक समिति के राष्ट्रीय सचिव पर्यावरणप्रेमी संजीव पाल ने वृक्ष से वायु ,वायु से आयु,  वृक्ष खत्म, वायु खत्म, वायु खत्म ,आयु खत्म।  मुहिम के तहत सोमवार को धनौरा स्थित Y M S डिग्री कॉलेज में बीएड संकाय के विद्यार्थियों सहित पौधारोपण किया।सोमवार को धनौरा स्थित YMS महाविद्यालय प्रांगण में बीएड संकाय के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए पर्यावरण सचेतक समिति के राष्ट्रीय सचिव पर्यावरणप्रेमी संजीव पाल ने कहा कि वृक्षों की उपयोगिता को केवल 2 लाइनों से ही महसूस किया जा सकता है कि वृक्ष से वायु, वायु से आयु।वृक्ष खत्म,वायु खत्म।वायु खत्म,आयु खत्म। उन्होंने कहा कि मनुष्य जाति जिस प्रकार निज आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षों का कटान कर रही है , जो बेहद चिंतनीय है। कटे हुए वृक्षों के सापेक्ष पौधारोपण व उसके रक्षण की दर न्यूनतम है। जो कि अत्यंत चिंतनीय है।इसलिए यथा सम्भव अवसर खुशी का हो अथवा स्मृति का,पौधारोपण अवश्य करें।  पौधे लगाने के अवसर तलाशें। इस अवसर पर बीएड संकाय के विद्यार्थियों व शिक्षकजनों के साथ महाविद्यालय प्रांगण में पौधों का रोपण किया तथा विद्यार्थियों को पौधों के रक्षण की जिम्मेदारी दी।महाविद्यालय प्राचार्य डाक्टर अरविंद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को पौधारोपण व उनके रक्षण को जीवन मे अपनाने पर बल देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर  लेक्चरर डाक्टर.मनु सिंह ,डाक्टर त्रेता सिरोही, पंकज सुल्तान भी मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!