अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

गजरौला में हुई भाजपा की लोकसभा प्रवास बैठक, चुनाव को लेकर किया मंथन

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा।  जनपद के गजरौला में भाजपा की लोकसभा प्रवास बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुरादाबाद मंडल की अमरोहा, बिजनौर एवं मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में संगठन को मजबूती देने और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को रिकार्ड जीत दिलाने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, दर्जाराज्य मंत्री ओमप्रकाश गोला, जिला प्रभारी बसंत त्यागी, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह नागर, अमरोहा के पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पना चौहान आदि के साथ ही मुरादाबाद मंडल के जनपदों से आए पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

उधर, भाजपा महिला मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पना चौहान का गजरौला में आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सोमवार को अमरोहा जनपद के गजरौला में भाजपा की लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित मंडल स्तरीय समीक्षा एवं लोकसभा प्रवास योजना बैठक में शामिल होने आईं भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अल्पना चौहान का गजरौला में भाजपा मंडल के विधिक सलाहकार डा.राजीव शुक्ला एडवोकेट एवं गंगेश्वरी के ब्लाक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी ने स्वागत किया। इस मौके पर राजेश कुमार, मोहम्मद आकिल एडवोकेट, अमरपाल सिंह चीनू, शिवम आदि भी मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!