ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट के राष्ट्रीय संस्थापक की पत्नी के निधन पर शोक

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की जूम ऐप पर हुई बैठक में ट्रस्ट की आजीवन सदस्य तथा राष्ट्रीय संस्थापक सदस्य एमएस ठाकुर की पत्नी राजबाला ठाकुर की हृदय गति रुक जाने के कारण मृत्यु होने पर शोक व्यक्त किया गया। रविवार को हुई शोकसभा में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी लाल सेन ने उन्हें एक समर्पित तथा कर्तव्यनिष्ठ बताते हुए कहा कि उनकी कमी हमें सदैव महसूस होती रहेगी। सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सेन ,महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर खोंडे,रामबाबू श्रीवास ,केशव कुमार, डा. श्रीओम ,सुरेश चंद शर्मा, सीमा राउत, संगीता गवली, अरुण कुमार ठाकुर , डा.दिलीप कुमार, निरंजी लाल ,रघुवीर श्रीवास ,डा. रंजन कुमार सेन, रविंद्र बोरनानारे, किशोर सूर्यवंशी, सुंदर सिंह सेन, बाल किशन सेन ,अनिल जगताप, राजकुमार गवली, सत्य नारायण सेन, मांगेराम सेन , शामिक कुमार, प्रमोद कुमार सेन ,सीपी सिंह, रिंकू सेन ,दयाल सेन आदि के साथ ही अमरोहा जनपद में गजरौला निवासी राष्ट्रीय प्रवक्ता मनमोहन सिंह सैन भी शामिल रहे?




