अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

गजरौला में 11 माह के मासूम की बाल्टी में डूबकर मौत

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। अमरोहा जनपद के गजरौला में11 माह के मासूम घर में खेलते समय पानी की बाल्टी में जा गिरा। पेट में पानी चले जाने से उसकी बाल्टी में ही मौत हो गई। परिजनों की निगाह उस पर पड़ी तो उनकी चीख निकल गई। बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां अधीक्षक डा.योगेंद्र सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक का पहला जन्मदिन 14 फरवरी को था और परिजन उसे धूमधाम से मनाने के सपने संजोए हुए थे।

शनिवार को यह हृदयविदारक हादसा नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर में हुआ। यहां रहने वाले जोगिंदर सिंह का 11 माह का पुत्र हिमांशु घर में ही खेल रहा था। मां दीपा पड़ोस में किसी काम से गई थी। बताते हैं कि खेलते समय हिमांशु अचानक से पानी की बाल्टी में औंधे मुंह जा गिरा। पेट में पानी चले जाने से उसकी बाल्टी में ही मौत हो गई। वहीं कुछ देर बाद दीपा घर लौटीं तो हिमांशु को वहां नहीं देख पऱेशान हो उठीं। इसी दौरान निगाह बाल्टी पर पड़ी तो उनकी चीख निकल गई। कुछ ही देर में वहां आसपड़ोसियों की भीड़ लग गई। बालक को आनन-फानन में सीएचसी लाया गया। यहां डा.योगेंद्र सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि हिमांशु का पहला जन्मदिन 14 फरवरी को था। परिजन उसका पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाने की तैयारी में थे लेकिन उसकी दुखद मृत्यु पर उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!