श्री वेंक्टेश्वरा में यूपी पुलिस की ओर से ’’बढ़ते साईबर अपराध, सटीक जाँच, रोकथाम एवं साईबर सुरक्षा’’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण

— वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में ’’ईथीकल हैकिंग’’ समेत साईबर क्राईम से सम्बन्धित एक दर्जन पाठ्यक्रम इसी सत्र से शुरु, यूपी पुलिस/बैंकिंग सेक्टर/आर्म्ड फोर्स को देगे फ्री ट्रेनिंग-डाक्टर सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।
— ’’टेक्नीकल/हाईटैक अपराधियों को पकड़ने एवं साईबर क्राईम पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को चार कदम आगे सोचना होगा- शलभ माथुर, डीआईजी मुरादाबाद।
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से ’’बढ़ते साईबर अपराध, सटीक जाँच, रोकथाम एवं साईबर सुरक्षा’’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली, बैंगलूरू, हैदराबाद, देहरादून समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आये विख्यात साईबर एक्सपर्ट एवं फोरेन्सिक विशेषज्ञों ने पाँच सौ से अधिक पुलिस कर्मियों को आठ सत्रों में साईबर अपराधो को रोकने एवं साईबर सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया।
बृहस्पतिवार को अमरोहा जनपद के गजरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में यूपी पुलिस की ओर से ’’साईबर सुरक्षा एवं साईबर क्राईम की सटीक जाँच एवं प्रभावी रोकथाम’’ विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी का समापन हुआ। जिसमें देशभर से आये विख्यात साईबर एक्सपर्ट एवं फोरेन्सिक विशेषज्ञों ने विभिन्न जनपदों से आये 500 से अधिक उपनिरीक्षकों, इंस्पेक्टर्स, पुलिस उपाधीक्षकों, अपर पुलिस अधीक्षकों समेत कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को आठ सत्रों में विस्तार से साईबर क्राईम, इसकी सटीक जाँच एवं इसके प्रभावी रोकथाम के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। तिरंगा मैदान में आयोजित सेमीनार का शुभारम्भ डीआईजी शलभ माथुर, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव सिंह, कार्यक्रम संयोजक एवं साईबर एक्सपर्ट पुलिस उपाधीक्षक अंजलि कटारिया आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
संगौष्ठी में देश के जाने माने ’’फोरेन्सिक गुरु’’ के नाम से विख्यात समीर दत्त, हैकिंग क्लब ऑफ इण्डिया के सीईओ सूर्यप्रताप सिंह, स्पर्श सक्सेना, साईनेट टेक्नोलॉजी के सीईओ विभुआनन्द, साईबर एक्सपर्ट पुलिस उपाधीक्षक अंजलि कटारिया, फोरेन्सिक एक्सपर्ट आदित्य अरोड़ा, साईबर एक्सपर्ट विकास भटनागर आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, मंडी धनौरा के सीओ अरुण कुमार, कुलपति प्रोफेसर राकेश यादव, कुलसचिव डाक्टर पीयूष पाण्डेय, मेरठ परिसर से डॉक्टर प्रताप सिंह, अलका सिंह, साईबर इंस्पेक्टर वरुण कुमार, ब्रजपाल सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, अरुण गोस्वामी, सचिन, एसएस बघेल, मारूफ चौधरी, राजीव कुमार, विशाल शर्मा, राकेश कुमार, सोनू, साहब सिंह, प्रीतपाल आदि उपस्थित रहे।







