अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

जोशीमठ आपदा पीड़ितों को श्री वेंक्टेश्वर समूह ने ​दी 25 लाख की आर्थिक मदद

नवनीत अग्रवाल

देहरादून, अमरोहा। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान श्री वेंक्टेश्वर समूह ने देवभूमि उत्तराखण्ड में जोशीमठ आपदा प्रभावितो के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डाक्टर सुधीर गिरि जैसे शिक्षाविदो, समाजसेवी, दानवीरों की निस्वार्थ सेवाओं के ही दम पर मानवता जिन्दा है। वहीं श्री वेंक्टेश्वर समूह के चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने कहा कि सिर्फ यही नहीं, भविष्य में भी किसी भी तरह के सहयोग एवं मदद के लिए वेंक्टेश्वरा परिवार काम करता रहेगा। उन्होंने आपदा पीड़ितो की मदद का अवसर देने के लिए उल्टा मुख्यमंत्री का  आभार व्यक्त किया।

शनिवार का दिन उत्तर भारत के अग्रणी शैक्षणिक समूह वेंक्टेश्वरा समूह के लिए बेहद खास रहा। पिछले दो दशक से गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा देने के साथ-साथ पूरे देश में अपने सामाजिक सरोकारों के लिए विख्यात वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉक्टर सुधीर गिरि ने आज उत्तराखण्ड के जोशीमठ में भूधंसाव के कारण आयी प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों के पुर्नावास एवं शिक्षा के लिए स्वेच्छा से आगे बढ़ते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर उनको 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक सौंपा।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉक्टर सुधीर गिरि के इस सामाजिक प्रयास की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की।  वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉक्टर सुधीर गिरि के प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉक्टर राजीव त्यागी ने समूह चेयरमैन की इस ’’शानदार स्वैच्छिक पहल’’ के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि  समूह चेयरमैन डॉक्टर सुधीर गिरि ने जोशीमठ आपदा पीड़ितो के लिए खुद पहल करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके देहरादून कैन्ट रोड स्थित आवास पर मुलाकात करते हुए उन्हें पीड़ितों की पदद के लिए 25 लाख का चेक भेंट किया। वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉक्टर सुधीर गिरि की जोशीमठ आपदा प्रभावी लोगो के लिए इस शानदार पहल पर देश भर से विभिन्न शिक्षाविदों, राजनायिकों, सामाजिक संस्थाओं द्वारा उनको शुभकामनाऐं मिल रही हैं। डॉक्टर गिरि को शुभकामनाऐं देने वालो में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, उत्तराखण्ड के चीफ सेकरेट्री एसएस संधू, उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, मेरठ के चिकित्सक डॉक्टर नीरज काम्बोज, वरिष्ठ पत्रकार/सम्पादक डॉक्टर ललित भारद्वाज, डॉक्टर सुनील जिन्दल, अध्यन स्कूल से संजय अग्रवाल, वेंक्टेश्वरा के सीईओ अजय श्रीवास्तव, प्रभारी कुलपति डॉक्टर राकेश यादव, कुलसचिव डॉक्टर पीयूष पाण्डेय, मेरठ परिसर निदेशक डॉक्टर प्रताप सिंह, अलका सिंह, सीएफओ विकास भाटिया, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, अरुण गोस्वामी, एसएस बघेल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!