राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जनपद के गजरौला में स्थित ज्ञान भारती इन्टर कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग समापन हो गया। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्रबंधक रोहताश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य पीजी गोस्वामी के समक्ष स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद स्वयंसेवक/सेविकाओं के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। 12 बी के छात्र पार्थ बंसल ने भाषण के माध्यम से पर्यावरण प्रदूषण के कारण एवं निवारण के सम्बन्ध में अपने विचार रखे। छात्र/छात्राओं ने गीत, नृत्य, भाषण तथा नाटक के माध्यम से अतिथियों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद अग्निशमन अधिकारी गजरौला कमलेश कुमार मिश्र एवं उनकी टीम ने आग से बचाव के उपाय बताए। उपशिक्षानिदेशक मण्डल मुरादाबाद ज्योति प्रसाद ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में स्वयंसेवक/ सेविकाओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दीं । प्रधानाचार्य पी जी गोस्वामी ने सभी को सद्गुणों एवं संस्कारों को आत्मसात करने पर बल दिया। प्रबंधक रोहताश कुमार शर्मा ने सभी स्वयंसेवकों को आगामी परीक्षा मे अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने की शुभकामनाये दीं। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने सभी अतिथियों एवं गणमान्यों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर प्रतिभा सागर, कुमारी पूजा देवी, कुमारी कोमल, देवराज शर्मा, देवेश शर्मा, योगेश प्रभाकर, राजपाल सिंह, सुमन सिंह आदि उपस्थित रहे।







