10 कॉलेज के 910 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, तैयारी पूरी

अजय गर्ग
बुगरासी (बुलंदशहर)। क्षेत्र के जवाहर इंटर कॉलेज बुकलाना में 10 कॉलेज के 910 विद्यार्थियों का सेंटर है। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कड़ी सुरक्षा में परीक्षा कराई जाएगी।
क्षेत्र के गांव बुकलाना स्थित जवाहर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 व 12 के 10 अलग-अलग कॉलेज के कुल 910 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। कॉलेज प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक कमल सिंह ने बताया कि कक्षा 10 के आठ कॉलेज से परीक्षा देने के लिए 519 विद्यार्थी आएंगे। वहीं कक्षा 12 के सात कॉलेज के 391 विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र है। इनमें टीओटी जलालपुर से कक्षा 10 के 20 तथा कक्षा 12 के 18, गणेश स्मारक आदर्श इंटर कॉलेज नरसैना के हाई स्कूल के 115 व इंटर के 121, एसएल इंटर कॉलेज खानपुर के हाई स्कूल के 111 व इंटर के 56, राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टीमरपुर के हाई स्कूल के छह तथा इंटर के नौ, जवाहर इंटर कॉलेज बुकलाना के ही हाई स्कूल के 53 तथा इंटर के 58, अवंतिकाबाई इंटर कॉलेज थाना गजरौला के हाई स्कूल के 120, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांकडी के हाई स्कूल के चार, शीला शिक्षा सदन इंटर कॉलेज खानपुर के हाई स्कूल के 90, मॉडल इंटर कॉलेज घुंघरावली के इंटर के 27 तथा राजकीय इंटर कॉलेज फरीदाबांगर के इंटर के 102 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कड़ी सुरक्षा में सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएंगी। 22 फरवरी से दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होंगी। बच्चों की सुविधा के लिए भी आवश्यक सभी साधन उपलब्ध हैं।



