अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

देश-विदेश के उद्योगपतियों को यूपी में मिल रहा सुरक्षित वातावरणः तरारा

गजरौला ब्लाक सभागार में उभरता अमरोहा उभरता यूपी कार्यक्रम में विधायक ने भाजपाइयों के संग सुना लखनऊ से प्रधानमंत्री का उद्बोधन

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा ने कहा कि अब भारत वैश्विक निवेश में तेजी से तरक्की कर रहा है। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योदी आदित्यनाथ की कार्यशैली को दिया। कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री और सात वर्षों में मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश की तस्वीर बदलकर रख दी है। अब हमारे देश का परचम पूरे विश्व में लहरा रहा है। देशविदेश के उद्योगपति अब उत्तर प्रदेश का रूख कर रहे हैं। कारण, उन्हें यहां अन्य प्रदेशों की अपेक्षा सुरक्षित वातावरण मिल रहा है।

सोमवार को गजरौला ब्लाक सभागार में उभरता अमरोहा उभरता यूपी कार्यक्रम के तहत विधायक राजीव तरारा ने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं उद्यमियों के संग लखनऊ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। विधायक ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। जो लोग इससे वंचित रह गए। उनके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी जी की गारंटी वाली वैन घूम रही है। उन्होंने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनाने के लिए देशभर में कमल खिलाने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी, एसडीएम चंद्रकांता, अनिल जैन, पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तथा सोशल मीडिया प्रमुख लोकसभा क्षेत्र एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियंका शर्मा, सपना प्रजापति, सतवीर सिंह, सुशील सिद्धू आदि भी मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!