अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

बीएसडी एकेडमी के 16 छात्र-छात्राओं का यूपी सैनिक स्कूल लखनऊ में चयन

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। जनपद के मंडी धनौरा में अमरोहा रोड पर स्थित बीएसडी एकेडमी ने एक बार फिर सफलता के झंडे गाड़े हैं। यूपी सैनिक स्कूल लखनऊ में बीएसडी एकेडमी में अध्ययनरत 16 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इससे बीएसडी एकेडमी के छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों के साथ ही स्टाफ में भी खुशी का माहौल है। सैनिक स्कूल लखनऊ में चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं में वंश कुमार, गुरमीत सिंह, शिवम कुमार, अक्षित चाहल, आदर्श शर्मा, यश ग्रेवाल, ​प्रीत सिरोही, हिमांशु, अंश डागर, इशांत गिल, नित्यम परिहार, दिव्यांशी, कनिक, सुबिन पाल, ऋतुराज, कृतिक शामिल हैं। बुधवार को बीएसडी एकेडमी के प्रबंधक नितिन धारीवाल एवं निर्देशिका सुशीला देवी ने बच्चों को फूल मालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। सभी को प्रतीक चिन्ह भी दिए।  बीएसडी एकेडमी के प्रबंधक नितिन धारीवाल जगुआ खुर्द वाले एवं निर्देशिका सुशीला देवी ने कहा कि उनकी एकेडमी में एक-एक बच्चे को अनुशासन के दायरे में रखकर शिक्षा दी जाती है। बच्चे भी घर से दूर रहकर घर जैसे ही वातावरण में शिक्षा ग्रहण करते हैं। यही वजह है कि पढ़ने वाले बच्चों को जहां अपना सुखद भविष्य नजर आता है। वहीं अभिभावक भी पूरी तरह आश्वस्त रहते हैं। उन्होंने सैनिक स्कूल लखनऊ में चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं के सुखद भविष्य और उनके इसी तरह कामयाब होने की कामना भी की। बता दें कि मंडी धनौरा में अमरोहा बाईपास पर स्थित बीएसडी एकेडमी मुरादाबाद मंडल के ​अग्रणी शिक्षण संस्थानों मे शामिल है।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!