अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीक्राइमखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

हाई रिटर्न एप में फंस रहे युवा, पेमेंट नहीं दे रहीं कंपनियां

– तीन पत्ती से लेकर एविएटर में करोड़ों की इनकम के झांसें में गवां रहे हैं मोटी रकम

अजय गर्ग

बुगरासी (बुलंदशहर)। क्षेत्र के युवा विभिन्न प्रकार के हाई रिटर्न एप के लालच में फंसते जा रहे हैं। बहुत कम इन्वेस्ट के बाद बहुत ज्यादा रिटर्न्स देने का प्रलोभन देकर युवाओं को फंसाया जा रहा है। अभी तक क्षेत्र के सैंकड़ो युवाओं का करोडों रुपया डूब चुका है।

मोबाइल को ऑनलाइन करते ही तीन पत्ती से लेकर एविएटर में करोड़ों की इनकम के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने के ऐड से लेकर अनेक प्रकार के ऑनलाइन सिस्टम युवाओं को आकर्षित कर लूट रहे हैं। हापुड़ जनपद के पिलखुवा के एक युवक की कंपनी में लोगों ने करोड़ों लगाया और कुछ दिन सही चलने के बाद लोगों की रकम डूब गई। इसमें क्लिक करने पर रुपए मिलते थे। हाल ही में साई के नाम से एक ऑनलाइन कंपनी आई और लोगों को लगाई गई धनराशि का मात्र 15 दिन में दोगुना दे रही थी। युवाओं ने इसमें मोटी धनराशि लगाई और लगभग डेढ़ माह पूर्व कंपनी ने धनराशि देनी बंद कर दी। हाल ही में सीएस2 के नाम से एक और कंपनी आई। इसमें फ्री में मोबाइल में डाऊनलोड के बाद 10 रुपए प्रतिदिन इनकम फ्री थी। 300 रुपए होने पर उसे अपने एकाउंट में लिया जा सकता था। साथ ही किसी को रेफर करने पर 20 रुपए तक मिल रहे थे। इसमें अपनी तरफ से धनराशि लगाने पर बहुत ही कम समय मे तीन से छह गुना तक धनराशि दी जाती थी। मात्र एक माह के भीतर छह गुना तक धनराशि के लालच में युवाओं ने अपनी मोटी रकम लगा दी और अब कंपनी ने रकम देनी बंद की हुई है। हालांकि कंपनी चल रही है, और इन्वेस्ट भी किया जा सकता है, लेकिन धनराशि कंपनी एकाउंट में देने के साथ पर लटकाए हुए है। इसके अतिरिक्त भी कई अन्य कंपनियां भी युवाओं को अपनी गिरफ्त में लिए हुए हैं। एक कंपनी में नुकसान की पूर्ति के लिए दूसरी, तीसरी और चौथी ऐसे ही युवा अपनी रकम फंसा रहे हैं। रकम डूबने के बाद घर वालों के डर के चलते कुछ बता भी नहीं पा रहे हैं। बड़ी बात यह है कि अधिकांश ऐसे कंपनियों ने कांटेक्ट के लिए कोई भी मोबाइल नंबर तक नहीं दिया है।

यूट्यूबर द्वारा चेतावनी के बाद भी फंस रहे युवक

युवा रकम लगाने से पहले यूट्यूब पर भी कंपनी के बारे में जानकारी करते हैं। अधिकांश के बारे में यूट्यूबर रकम नहीं लगाने की ही सलाह देते हैं। बावजूद इसके लालच में युवा फंसते ही जा रहे हैं। हालांकि कंपनियां शुरू में अच्छा रिटर्न देती हैं। यही रिटर्न युवाओं के लिए घातक सिद्ध हो रहा है।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!