अग्रवाल सभा गजरौला के अध्यक्ष बने वीरेंद्र बंसल, प्रमोद सिंघल को बनाया प्रबंधक

– कपिल कुमार सिंघल को महासचिव और अकेंद्र रस्तोगी अक्की को सचिव का दिया जिम्मा
– पांच लोगों ने खरीदे थे अध्यक्ष पद को पर्चे, केवल वीरेंद्र बंसल ने ही दाखिल किया नामांकन
– पहली बार युवा अग्रवाल सभा का भी हुआ गठन, विट्ठल गोयल को बनाया अध्यक्ष
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गजरौला में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र बंसल निर्विरोध चयनित हो गए। इसके बाद उन्होंने अपनी कार्यकारिणी का गठन कर प्रमोद कुमार सिंघल को प्रबंधक एवं कपिल कुमार सिंघल को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी। बगैर चुनाव के ही अध्यक्ष के चयन होने पर अग्र समाज के लोगों में जश्न का माहौल है। वहीं नए अध्यक्ष और प्रबंधक ने समाज के सभी लोगों को एक साथ लेकर चलने की बात कही है।
बृहस्पतिवार को बस्ती स्थित अग्रवाल धर्मशाला में नामांकन पत्र दाखिल और इसके बाद वापसी और जांच होनी थी। इसके लिए सुबह 10 बजे निर्धारित समय पर नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो गई थी। हालांकि यह तय था कि अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र बंसल का ही चयन होना है। यही वजह रही कि केवल वीरेंद्र बंसल ने ही पर्चा दाखिल किया।
नामांकन् पत्र खरीदने वाले सुबोध सिंघल समेत कई अन्य उन्हीं के प्रस्तावक बन गए। इससे उनके निर्विरोध चयन की तस्वीर साफ हो गई थी। 12 बजे तक किसी अन्य ने पर्चा दाखिल नहीं किया। चारों अन्य दावदारों ने अपने-अपने पर्चे वापस कर दिए। इसके बाद चुनाव अधिकारी अनुज अग्रवाल शेरी ने वीरेंद्र बंसल के निर्विरोध चयन की घोषणा करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र दिया। नवचयनित अध्यक्ष वीरेंद्र बंसल ने बाद में अपनी कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी। इसमें राजीव मित्तल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ईशान अग्रवाल, राजीव गोयल उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार सिंघल प्रबंधक, विवेक बंसल हैप्पी, अंकित अग्रवाल, नितिन बंसल उप प्रबंधक, कपिल कुमार सिंघल महासचिव, अमित अग्रवाल, नितिन सिंघल, अकेंद्र रस्तोगी अक्की सचिव, अनुज मित्तल, राहुल गोयल नीलू सह कोषाध्यक्ष, नरेंद्र गोयल लेखा निरीक्षक के पद की जिम्मेदारी दी गई। जबकि गौरव सिंघल, विपिन बंसल, कमलकांत बंसल, आदित्य गोयल, दीप अग्रवाल, गौरव गोयल गोनू, राजू अग्रवाल, सुबोध कुमार बंसल पप्पन, शोभित गोयल,अर्जुन अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। वहीं पहली बार युवा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष और नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है।
इसमें विट्ठल गोयल अध्यक्ष, प्रशांक सिंघल उपाध्यक्ष, आकाश बंसल प्रबंधक, मुकुल बंसल उपप्रबंधक, वैभव गोयल कोषाध्यक्ष, शुभम सिंघल सहकोषाध्यक्ष, हर्ष सिंघल महामंत्री, अपार बंसल मंत्री, शलभ सिंघल ऑडिटर तथा अंकुर गोयल, अंकुर गोयल (खाद), अक्षय सिंघल, रीशु बंसल, राहुल अग्रवाल, गोविन्द गोयल, केशव सिंघल, हरि सिंघल, गौरव गोयल, आयुष जिंदल, अंकुर मित्तल, आशीष अग्रवाल, विवेक गर्ग, शिखर सिंघल, चित्रांक गोयल, अंशुल अग्रवाल सदस्य बनाए गए हैं।



