अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

’’स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना’’ के तहत वेंक्टेश्वरा के 204 से अधिक मेधावियो को मिले लेपटाॅप एवं टैबलेट

प्रधानमंत्री के ’’डिजीटल इण्डिया’’ के सपने को साकार करने में यूपी पूरे देश में शीर्ष पर – डाॅ. सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह

देश में प्रधानमंत्री एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री के स्वस्थ भारत- स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत, स्किल इण्डिया-डिजीटल इण्डिया जैसी कल्याणकारी योजनाओ के सफल क्रियान्वयन से आज देश तेजी से विकसित भारत@2047 की ओर हो रहा अग्रसर – डाॅ. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान

नवनीत अग्रवाल  

अमरोहा। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान में उत्तर प्रदेश सरकार की युवाओ को स्वाबलम्बी एवं डिजीटली सशक्त बनाने वाली सबसे महत्वपूर्ण योजना ’’स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना’’ के तहत वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के 204 से अधिक छात्र-छात्राओ के लिए ’’लेपटाॅप/ टैबलेट वितरण समारोह’’ का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान प्रबंधन एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्र-छात्राओ को टैबलेट देते हुए इस योजना को भारत के युवाओ के लिए सबसे महत्वपूर्ण एवं कल्याणकारी बताते हुए इसे ‘‘डिजीटल क्रान्ति‘‘ के क्षेत्र में मील का पत्थर करार दिया। 

मंगलवार को श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डाॅ. सीवी रमन सभागार में ’’डिजी शक्ति’’ योजना के तहत ’’लेपटाॅप/टैबलेट वितरण समारोह’’ का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डाॅ. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, कुलपति डाॅ. ऐके शुक्ला, प्रतिकुलपति डाॅ. राकेश यादव एवं कुलसचिव डाॅ. पीयूष पाण्डे आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डाॅ. सुधीर गिरि ने कहा कि सरकार की डिजीटल इण्डिया, स्किल इण्डिया, क्लीन इण्डिया जैसी योजनाओ से देश आज दुनिया का सिरमौर बनने की ओर अग्रसर है। उन्होने आगे कहा कि संचार क्रान्ति के दौर में युवाओ को राष्ट्र विकास की मुख्य धारा में जोड़ने की यह शानदार पहल है। प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी ने कहा पिछले एक दशक में केन्द्र सरकार एवं प्रदेश में योगी सरकार ने डिजीटल क्रान्ति लाकर भारत को दुनिया में वैश्विक लीडर के रूप में स्थापित किया। आज भारतीय युवा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करा रहे है। – समारोह को कुलपति डाॅ. ऐके शुक्ला, प्रतिकुलपति डाॅ. राकेश यादव, कुलसचिव डाॅ. पीयूष कुमार पाण्डेय, डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ. दिव्या गिरधर, डाॅ. राहुल आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर समूह के प्रधान सलाहकार डाॅ. वीपीएस अरोडा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, आरएस शर्मा, डीपी सिंह, डाॅ. लक्ष्मण सिंह रावत, डाॅ. एसएन साहू, डाॅ. रामनिवास शर्मा, डाॅ. रमेश चौधरी, डाॅ. ओमप्रकाश, डाॅ. अश्विन सक्सेना, डाॅ. रामकुमार, डाॅ. मोहित शर्मा, डाॅ. योगेश्वर शर्मा, डाॅ. अनिल जायसवाल, मारूफ चैधरी, अरुण गोस्वामी, एसएस बघेल, सीएफओ. विकास भाटिया, ध्रुव चौधरी, फैजान, अनिल, मुकेश, मेरठ परिसर से डाॅ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि  उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!