अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकृषिकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

विशमुक्त खेती, नशामुक्त मानव,अभियान के तहत किसानों के भरवाए गए संकल्प पत्र

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। जनपद में भारतीय किसान संघ कार्यकर्ताओ ने विषमुक्त खेती,  नशा मुक्त मानव।  अभियान के तहत हसनपुर क्षेत्र के गांव उधमपुर और ताहरपुर में किसानों को जैविक खेती के प्रति संकल्प दिलाकर पत्र भरवाए। बृहस्पतिवार को  भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने टीम बनाकर क्षेत्र के गांवो में जाकर किसानों को रसायनिक खाद दवाइयों के अत्यधिक प्रयोग से ऊसर होती भूमि व बिगड़ते मनुष्य के स्वास्थ्य,  महंगी होती खेती की लागत से बचाने को लेकर जैविक कृषि अपनाने की  अपील की। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने किसानों को जैविक कृषि अपनाने का अनुरोध किया। कहा कि विदेशी कंपनियों के षड्यंत्र से किसान आज गोबर की खाद एवं गौ आधारित जैविक खेती करने से भटक गया है। जिससे जहां एक ओर खेती की लागत बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर उत्पाद विषैले होते जा रहे हैं। जिनके खाने से मानव शरीर अस्वस्थ होता जा रहा है। इस सबसे बचने के लिए परंपरागत खेती करने के तरीके में  बदलाव लाने की आवश्यकता है। सभी किसानों ने जैविक खेती करने का संकल्प लेते हुए संकल्प पत्र भरे। कृषि विभाग के प्रतिनिधि यशवीर सिंह ने किसानों को जीवामृत एवं घनामृत आदि विभिन्न खेती के काम में आने वाली जैविक खादों को तैयार करने की विधि के बारे में बताया एवं जैविक खेती करने की जानकारी प्राप्त करने के लिए हर समय कृषि विभाग के उपलब्ध रहने का भरोसा दिलाया।  इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष धर्मपाल सिंह चौहान, ब्लाक मंत्री ओमवीर सिंह, हरकेश सिंह, सरदार सिंह, उमेश कुमार, रतनसिंह, हरकेश सिंह, अजय कुमार, यशवीर सिंह , कुंवर पाल सिंह, सतेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, मांगेराम, वीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!