
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। नशे के विरुद्ध अमरोहा पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही। थाना रहरा पुलिस द्वारा 02 अन्तर्जनपदीय अफीम तस्कर गिरफ्तार। जिनके कब्जे से 400 ग्राम अवैध अफीम (अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये) बरामद।
पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनन्द द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुस अधीक्षक अमरोहा श्री अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हसनपुर दीप कुमार पंत के निकट पर्यवेक्षण में थाना रहरा पुलिस द्वारा 02 अन्तर्जनपदीय अफीम तस्कर गिरफ्तार किये गये जिनके कब्जे से मात्रा कुल 400 ग्राम अवैध अफीम (अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये) बरामद हुई ।
संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 21.08.2025 को थाना रहरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान रहरा-पौरारा रोड से 02 अफीम तस्कर 1.सचिन उर्फ गोलू पुत्र सतीश मल्लाह नि0 ग्राम पौरारा थाना रहरा जिला अमरोहा 2.सोमपाल पुत्र खानचन्द मल्लाह नि0 ग्राम पौरारा थाना रहरा जिला अमरोहा को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से दो पन्नी में क्रमशः 220 ग्राम अफीम व 180 ग्राम अफीम कुल 400 ग्राम अफीम बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रहरा पर मु0अ0सं0-187/2025 धारा 8/18 NDPS ACT अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ विवरण:- गोलू उर्फ सचिन ने पूछताछ पर बताया कि परोरा का ही रहने वाला हरपाल मल्लाह पुत्र जयवीर इनको माल लाकर देता है । गोलू उर्फ सचिन की ग्राम परोरा में ही परचून की दुकान है जिस पर सोमपाल नाम का व्यक्ति इसके यहां पर नौकर है। यह गांव और आस पास इसे बेचा करते है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
1.सचिन उर्फ गोलू पुत्र सतीश मल्लाह नि0 ग्राम पौरारा थाना रहरा जिला अमरोहा ।
2.सोमपाल पुत्र खानचन्द मल्लाह नि0 ग्राम पौरारा थाना रहरा जिला अमरोहा ।
बरामदगी
1. 220 ग्राम अफीम अभियुक्त सचिन उर्फ गोलू से बरामद
2. 180 ग्राम अफीम अभियुक्त सोमपाल से बरामद
कुल 400 ग्राम अफीम बरामद (अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये)
आपराधिक इतिहास
1.सचिन उर्फ गोलू पुत्र सतीश मल्लाह नि0 ग्राम पौरारा थाना रहरा जिला अमरोहा ।
मु0अ0सं0-187/2025 धारा 8/18 NDPS ACT थाना रहरा जनपद अमरोहा ।
2.सोमपाल पुत्र खानचन्द मल्लाह नि0 ग्राम पौरारा थाना रहरा जिला अमरोहा ।
मु0अ0सं0-187/2025 धारा 8/18 NDPS ACT थाना रहरा जनपद अमरोहा ।
गिरफ्तार करने वाली टीम:-
1. थानाध्यक्ष अतवीर सिंह चौहान थाना रहरा जनपद अमरोहा ।
2. उ0नि0 देवानन्द शुक्ला थाना रहरा जनपद अमरोहा ।
3. हे0का0 525 निशान्त शर्मा थाना रहरा जनपद अमरोहा ।
4. का0 1007 प्रदीप कुमार थाना रहरा जनपद अमरोहा ।



