अमरोहाउत्तरप्रदेश

गजरौला में 31 को होगी राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की किसान मजदूर स्वाभिमान महापंचायत

सफलता के लिए गांव-गांव घूम रहे हैं पदाधिकारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह भी होंगे शामिल

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। 31 अगस्त को गजरौला में होने वाली राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की महापंचायत की तैयारियों के लिए पदाधिकारी गांव-गांव घूमकर संपर्क कर रहे हैं। महापंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह किसानों को साधने आ रहे हैं।
मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की क्षेत्र के कुमराला ,खेड़की खादर ,गढ़ी फरीदपुर ,जमानाबाद,जोगीपुरा,आदि गाँवो में हुई चौपाल सभाओं में पाश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उपेन्द्र सिंह ने कहा कि गत 75 वर्षों से किसान सभी पार्टीयो की सरकारें देखता आ रहा है। 75 सालों में किसानों की फसलों के दाम मात्र 19 गुना बढ़े है,जबकि सरकारी कर्मचारी अधिकारी,व राजनेताओं के वेतन 250से 300 गुना तक बढ़े हैं।देश को सोने की चिड़िया बनाने वाला किसान धरातल पर पहुंच गया है।
 जिसके कारण देश 90% से ज्यादा किसान कर्ज की दलदल में फंसे हुए हैं।राजनैतिक पार्टिया किसानों की बात करने के बजाय पूंजीपति व उद्योगपतियों की पैरोकार बन चुकी है खेती और किसान को बचाना है तो सभी किसानों को विभाजन से बचना होगा ।उन्होंने कहा कि सरदार वी एम सिंह 30 वर्षों से किसानों की निस्वार्थ सेवा ईमानदारी से कर रहे हैं।
उन्होने न्यायालय में कानूनी लड़ाई लड़कर लाखों करोड़ रुपया उप्र व देश के किसानों के खातों में पहुंचवाया है। अब वे गन्ना बकाया पर ब्याज दिलाने,  गन्ना मूल्य कम से कम 500₹ कुंतल कराने व एम एस पी गारन्टी कानून बनवाने को व्यापक रणनीति बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
जिसका घोषणा 31 अगस्त 2025 को शिव इन्टर कालिज गजरौला में होने वाली ” किसान मजदूर स्वाभिमान महापंचायत में की जायेगी।उन्होने सभी किसानों से महा पंचायत में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष लकी गौसल,युवा जिला प्रभारी,अंकित चौधरी,चौ० लाल र्सिंह ,सतेन्द्र सिंह,जसवीर सिंह,सदन सिंह ,चमन सिंह ,प्रशान्त सिंह,जनम सिंह ,जोगेन्द्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!