अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीव्यापारशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

जेवर एयरपोर्ट से अमरोहा को सीधा लाभ पहुंचने की प्रबल संभावनाः डा. महताब अमरोहवी   

एक लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था में अमरोहा जनपद भी बनेगा सीधा भागीदार

अमरोहा। ज़ेवर एयर पोर्ट के उद्घाटन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को आर्थिक एवम् सामाजिक लाभ पहुँचने की उम्मीद बढ़ी है। जिस से विभिन्न उद्योगों का विकास होगा तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा.अमरोहा जनपद को सब से अधिक लाभ पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आर्थिक सलाहकारों की मानें तो एक लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था में अमरोहा जनपद सीधा भागीदार बनेगा क्योकि जेवर एयरपोर्ट से ‘जीआई टैग’ प्राप्त ढोलक की गूंज सात समंदर पार तक पहुँचेगी। ढाई लाख टन कार्गो क्षमता से अमरोहा के ओडीओपी(ढोलक) को सीधा अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा तथा  कारीगर भी निर्यातक बन सकते हैं।
ग्लोबल कनेक्टिविटी से विदेशी खरीदारों की राह आसान होगी साथ ही जनपद में रोजगार और निवेश के नए द्वार खुलने की संभावना प्रबल होगी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28  मार्च 2026  लोकार्पित और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से तैयार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) अमरोहा जनपद के लिए विकास और समृद्धि की नई इबारत लिखने जा रहा है।1.2 करोड़ वार्षिक यात्री और 2.5 लाख टन प्रारंभिक कार्गो क्षमता वाले इस एयरपोर्ट के शुरू होने से अमरोहा के प्रसिद्ध ‘ढोलक’ उद्योग को ग्लोबल पहचान मिलेगी।अब तक मुख्य रूप से घरेलू बाजार तक सीमित रहने वाली अमरोहा की ढोलक की थाप अब सीधे विदेशी धरती पर गूंजेगी।
बेहतरीन कनेक्टिविटी और एयर कार्गो सुविधा से यहां के कारीगरों को सीधे विदेशी खरीदार मिलेंगे,जिससे अमरोहा जिले में व्यापार, लॉजिस्टिक्स और स्वरोजगार के अप्रत्याशित आयाम स्थापित होंगे।जिस से घरेलू बाजार से निकलकर ‘ग्लोबल’ होगा अमरोहा का ओडीओपी(वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) अभियान ! अमरोहा की पहचान उसकी बेमिसाल काष्ठ कला और विशेषकर ‘ढोलक’ से है, जिसे जीआई (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) टैग से भी नवाजा जा चुका है। शानदार गुणवत्ता के बावजूद अमरोहा में सीधे तौर पर बड़े निर्यातकों की कमी रही है। अमरोहा के महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र (जीएम डीआईसी) अनूप श्रीवास्तव के अनुसार,वर्तमान में ढोलक की ज्यादातर खपत घरेलू बाजार (डोमेस्टिक मार्केट) में ही हो रही है। कारीगर अपना माल स्थानीय स्तर पर ही बेच देते हैं, जिसे अन्य व्यापारियों द्वारा आगे भेजा जाता है। लेकिन जेवर एयरपोर्ट के चालू होने से इस परिदृश्य में बड़ा और सकारात्मक बदलाव आने वाला है, क्योंकि अब अमरोहा का उत्पाद सीधे विदेश उड़ान भर सकेगा।कारीगरों को सीधा निर्यातक बनाने की तैयारी हैं . जेवर एयरपोर्ट की वर्ल्ड-क्लास लॉजिस्टिक्स और कार्गो सुविधाओं के दम पर उद्योग विभाग अब अमरोहा के कारीगरों को सीधे एक्सपोर्टर (निर्यातक) बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
जीएम डीआईसी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग का पूरा प्रयास है कि अमरोहा के उत्पादों को निर्यात के स्तर तक पहुंचाया जाए। जेवर एयरपोर्ट से माल ढुलाई सुगम और तेज होने के कारण छोटे कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पाद सीधे विदेशी बाजारों में भेजने का सुनहरा अवसर मिलेगा।इससे न केवल बिचौलियों पर उनकी निर्भरता खत्म होगी और मुनाफा भी बढ़ेगा, बल्कि अमरोहा का नाम अंतरराष्ट्रीय व्यापार के पटल पर और भी मजबूती से दर्ज होगा।अंतरराष्ट्रीय मेलों और एयरपोर्ट पर अमरोहा की संस्कृति दिखाई देगी ।
अमरोहा के उत्पादों को विश्व स्तर पर प्रमोट करने के लिए उद्योग विभाग लगातार जमीनी स्तर पर प्रयास कर रहा है। विभाग द्वारा स्थानीय कारीगरों को सूरजकुंड मेले और यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने के लिए भेजा जाता है। जेवर एयरपोर्ट के टर्मिनल या डिस्प्ले एरिया में अमरोहा की संस्कृति और कला को प्रदर्शित करने को लेकर अधिकारियों का कहना है कि उच्च स्तर से दिशा-निर्देश मिलने पर निश्चित रूप से वहां अमरोहा की ढोलक और अन्य ओडीओपी उत्पादों को शोकेस किया जाएगा। इससे एयरपोर्ट से गुजरने वाले लाखों विदेशी पर्यटकों और व्यापारिक खरीदारों का ध्यान सीधे अमरोहा की हस्तकला की ओर आकर्षित होगा, जो जिले के पर्यटन और व्यापार दोनों को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।इस उद्घाटन से अमरोहा जनपद के ढोलक कारीगरों में भारी उत्साह है ,देखना यह होगा कि उनके सपनों को उड़ान कब मिलेगी क्योंकि ईरान इज़राइल युध के चलते अभी व्यापारिक गतिविधियों लग भाग थमी हुई हैं।
डा.महताब अमरोहवी प्रवक्ता,(पत्रकारिता विभाग)नायाब अब्बासी पी जी कॉलेज ,अमरोहा (उत्तर प्रदेश) 
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!