अमरोहाउत्तरप्रदेश
अमृतसर में चार व पांच अक्तूबर को होगा ऑल इंडिया सिंह जी महासंघ ट्रस्ट का छठा अधिवेशन
जूम एप पर हुई 272 वीं बैठक में देश के वर्तमान हालातों पर भी की गई चर्चा

मनमोहन सैन
अमरोहा। ऑल इंडिया सिंह जी महासंघ ट्रस्ट की 272 वीं वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा बैठक ट्रस्ट के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर शरण की अध्यक्षता में हुई। संचालन राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने किया। मुख्य वक्ता गिरधारीलाल सैन राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। इस दौरान ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट के छठवें अधिवेशन तथा देश के वर्तमान हालात पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। जिसमें सर्वसम्मति से अमृतसर में ट्रस्ट के चार एवं पांच अक्तूबर को होने वाले छठे अधिवेशन में प्रतिभागी शुल्क की अवधि 31 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितंबर तक कर दी गई।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने कहा कि देश के वर्तमान हालात में यह समझना जरूरी है कि कोई भी व्यक्ति दूसरों पर निर्भर रहकर आगे नहीं बढ़ सकता। इसलिए हमें हालात का सामना करने के लिए आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है। साथ ही अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए विदेशी सामान के स्थान पर स्वदेशी सामान का उपयोग करने की आदत डालनी चाहिए तथा दूसरों को भी स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करना चाहिए़। उन्होंने कहा कि अमृतसर में होने वाले अधिवेशन में जो सदस्य शामिल होना चाहते हैं वे निर्धारित राशि ट्रस्ट के बैंक खाते मे जमा करे और उसका स्क्रीन शोट ट्रस्ट के ग्रुप और राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय महासचिव को भेजें। यह राशि 10 सितंबर के पहले ही जमा करनी होगी। सभी भाई बहन अपने आने और जाने की व्यवस्था स्वयं करके ट्रस्ट के ग्रुप मे सूचित करें।
इस अवसर पर राजकुमार गवली, अशोक कुमार शर्मा, सुंदर सिंह सेन, नरेश सैन, सीमा राउत, गीता बजाज, दिलीप येशी, देवी प्रकाश, शिवकुमार बंसल, राजेंद्र कुमार सेन, दीपक ठाकुर, बेनी प्रसाद, देवी प्रसाद, सुंदर सिंह सैन, सुनील सैन, शोभा छानीवाल, आरपी.छानीवाल, करनदीप, मोनू सैन, रामदयाल दशोरे, मनोहर खोडे, विनायक बाघ, लीलाधर खंबायत, अशोक शर्मा, अशोक सैन आदि ने भी विचार व्यक्त किए।




