अमरोहाउत्तरप्रदेश
अब पांच और छह अक्तूबर को मथुरा में होगा ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट का छठा अधिवेशन
पूर्व में अमृतसर में होना था आयोजन, पंजाब में आई बाढ़ के कारण बदला स्थान

मनमोहन सिंह सैन
अमरोहा/ नई दिल्ली। ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट की 274 वी बैठक वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल सेन की अध्यक्षता में हुई। संचालन राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन ने किया।
इस अवसर पर ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट का छठा अधिवेशन जो की अमृतसर में होना था पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा के कारण स्थान परिवर्तन पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। अंत में मथुरा वृंदावन में ट्रस्ट का दो दिवसीय अधिवेशन 5अक्टूबर 2025 से 6 अक्टूबर 2025 तक होने पर प्रस्ताव पारित किया गया ।
मुख्य अतिथि होंगी साध्वी ऋतंभरा…
इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय संस्थापक एम एस ठाकुर ने कहा कि मथुरा वृंदावन में ट्रस्ट के छठवें अधिवेशन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में साध्वी ऋतंभरा जी को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही ब्रज की सभ्यता और कृष्ण नगरी के अनेक रूपों के दर्शन करने का सौभाग्य भी हम सबको प्राप्त होगा। ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन ने कहा कि छठे अधिवेशन में ट्रस्ट में कर्तव्य निष्ठ तथा ट्रस्ट के प्रति समर्पित कुछ सदस्यों को नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी तथा निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त भी किया जा सकता है। सभी अपने-अपने क्षेत्र में समाज के विकास के लिए ट्रस्ट की योजनाओं का प्रचार प्रसार छोटी छोटी मीटिंग्स, गोष्ठियां आदि के माध्यम से करें।
ये लोग रहे मौजूद—
इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र कुमार सेन, चुन्नी लाल निर्माण, राजकुमार गवली, मनोहर खोडे, मांगेराम सेन, करणदीप सेन, देवी प्रकाश, अशोक कुमार शर्मा, निखार छानीवाला , अमित ठाकुर, कुंज बिहारी, सविता, नरेश सेन, शोभा छानीवाल, सुंदर सिंह सेन, मोनू सेन, रघुवीर शरण, सुनील सेन, बेनी प्रसाद, दीपक सेन, दिनेश सेन, शिक्षा देवी, गीता देवी, बजाज शिवकुमार बंसल, सीमा राउत, बालकिशन सेन, लीलाधर खंबायत, विपिन कुमार, पुनाराम डोलिया आदि उपस्थित रहे।



