उत्तराखंड सरकार में पूर्व मंत्री डा. विनोद आर्य व राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति को दिया निमंत्रण
अमरोहा जनपद के गजरौला में 25 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान श्री दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव

नवनीत अग्रवाल
हरिद्वार / रुड़की (उत्तराखंड)। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जनपद से आए श्री दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष डा. उत्तम सिंह प्रजापति के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड सरकार में पूर्व मंत्री डा. विनोद आर्य प्रजापति एव राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 25 जुलाई को गजरौला में प्रस्तावित भगवान श्री दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण पत्र भेंट किया।
राज्य मंत्री को आत्मीयता एवं प्रसन्नता के साथ भगवान श्री राम नाम का पटका पहनाकर तथा उत्तराखंड सरकार का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने आयोजन की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए महोत्सव में सहभागिता का आश्वासन भी दिया। पूर्व मंत्री डा. विनोद आर्य प्रजापति एवं राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति के स्नेह, सम्मान एवं सहयोग के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष डा. उत्तम सिंह प्रजापति पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा गजरौला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति एकता सभा, रजनीश प्रजापति, देवेन्द्र सिंह प्रजापति, कपिल चौधरी व विजयपाल प्रजापति आदि उपस्थित रहे।




