मातृ दिवस पर एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन, बेस्ट मॉम ऑफ द डे का खिताब दीपाली चौधरी के नाम

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जनपद के गजरौला में स्थित एस आर एस इंटरनेशनल स्कूल में अत्यंत उत्साह के साथ मदर्स डे मनाया गया। छात्र छात्राओं की माताओं ने भी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। बेस्ट मॉम ऑफ द डे का खिताब दीपाली चौधरी के नाम रहा।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड से एच आर हेड सुनीता पांडेय, स्कूल प्रबंधन से आशा चौधरी एवं गजरौला की ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना प्रस्तुति से किया गया। कक्षा पांच के छात्रों ने स्वागतगान से मुख्य अतिथि का स्वागत किया । कक्षा 1 के छात्र छात्राओंं ने तेरी उंगली पकड़ के चला, और कक्षा 6 से 9 के बच्चों ने तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है, तू कितनी सुंदर है ओ मां….. गीत गाकर सभी को भावुक कर दिया। प्रतिभागियों ने स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार भी बनाया। नृत्य प्रतियोगिता में प्रीति यादव ने प्रथम, शिखा गर्ग ने द्वतीय और दीपाली चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आभा पांडे, द्वतीय स्थान पर सीमा तथा तृतीय स्थान पर निर्मला देवी रहीं। कुकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपाली चौधरी, दूसरा स्थान आभा पांडे और तीसरा स्थान अलका चौहान ने प्राप्त किया। सरिता ने रोल प्ले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मदर्स दे सेलिब्रेशन के अवसर पर बेस्ट मॉम ऑफ द डे का खिताब दीपाली चौधरी के नाम रहा। इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर पुनीत सिंह, प्रिंसिपल डीके चतुर्वेदी, कोऑर्डिनेटर साक्षी सिंह, स्टाफ सदस्य नंदिता भारद्वाज, रेखा पांडेय, कविता सक्सेना, नीतू गुप्ता, मुस्कान वर्मा, प्रिया सिरोही, दीप जोशी, दिनेश जेकर आदि उपस्थित रहे।









