गजरौला में रही 76 वें गणतंत्र दिवस की धूम, शान से फहराया तिरंगा, गूंजते रहे आजादी के तराने
पालिका, थाना, ब्लाक, सीएचसी, डिग्री कालेज, ज्ञान भारती, रॉयल स्कालर्स अकेडमी में हुआ ध्वजारोहण


नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गजरौला में 76 वें गणतंत्र दिवस की धूम रही। राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के अमर शहीदों को नमन किया गया। थाना, ब्लाक, पालिका दफ्तर, सीएचसी, सरकारी कार्यालयों के साथ ही शिक्षण संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया।
रविवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने तिरंगा फहराया। यहां भाजपा नेता विपिन सागर, पालिका के लेखाकार आदेश अग्रवाल के साथ ही कई सभासद एवं स्टाफकर्मी मौजूद रहे। गजरौला थाना परिसर में इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह ने ध्वज फहराया। खंड विकास कार्यालय में ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने ध्वजारोहण किया। यहां बीडीओ अरुण कुमार, वीडीओ धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। ज्ञान भारती इंटर कालेज में प्रबंधक रोहताश शर्मा ने धवजारोहण किया। प्रधानाचार्य पीजी गोस्वामी ने देश की आजादी पर प्रकाश डाला। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर एमए गौरी ने ध्वजारोहण किया। सहकारी संघ गजरौला पर संघ के सभापति सुरेंद्र सिंह स्टेट ने ध्वजारोहण किया। बीएसए पब्लिक इंटर कालेज सलेमपुर रोड पर मुख्य अतिथि ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह सैन ने ध्वजारोहण कर बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर प्रबंधक रमेश सिंह, प्रधानाचार्य रंजीता, अध्यक्ष आवेश कुमार, भगवतसरन, पूनम आदि मौजूद रहे। नैशनल एजुकेशन अकेडमी में धर्मेंद्र चौधरी ने ध्वज फहराया। भारतीय समाज सेवा समिति रजिस्टर्ड गजरौला के कार्यालय ओम श्री हरि दवाई घर इंदिरा चौक पर मुख्य अतिथि डा. प्राजंल मिश्रा एमबीबीएस एमडी मेडिसिन द्वारा झंडा फहराया गया l भारतीय समाज सेवा समिति के सदस्य एडवोकेट हरिओम कश्यप, विक्रांत चौहान, संजीव शर्मा, जुगल जिंदल के साथ-साथ गणमान्य लोग सभासद सरताज अहमद, अनुज शर्मा, गौतम ऋषि, शिवम प्रजापति, दीपक चौहान, डा. ऊषा आदि उपस्थित रहे। भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति के मोहल्ला अल्लीपुर भूड़ स्थित आवास पर भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। मनमोहन सिंह सैन, सुरेश कुमार, जोगेंद्र सिंह प्रजापति अंकुर नागर,शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट ने भानपुर फाटक के निकट ध्वजारोहण कर मिठाई वितरित की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्र अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया। रॉयल स्कॉलर्स एकेडमी गजरौला में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि रमेश चंद्र शर्मा ने झंडा फहराकर प्रोग्राम की शुरुआत की।
कक्षा 8th की छात्राओं ईलमा , मानवी , तन्वी और वैशनवी ने सरस्वती वंदना और अतिथि गण का स्वागत सांग पर नृत्य किया वही प्ले क्लास से सिद्धि , शानवी, औनिश ,अक्षिता ,वैदिक ,प्रणव ने ग्रुप डांस से सबका मन मोह लिया नर्सरी से अवनी ,बानी , आस्था , उमैर ,दिशा, कनिष्क, अनिक, और मिस्टी ने भी ग्रुप डांस किया । KG. के अनन्या ,प्रिया , सृष्टि , विवान ,आयुषी , और परीधि ने देशभक्ति गाने पर नृत्य करके सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया । कई बच्चों ने देशभक्ति गानों पर ग्रुप डांस किया तो कुछ बच्चे उमा ,अक्षिता, और वैदिक ने इंडियन आर्मी की यूनिफॉर्म पहनकर सैनिकों को सैल्यूट किया और कई बच्चे रंग-बिरंगी ड्रेस पहनकर आएं जिन्होंने देश की संस्कृति को प्रस्तुत किया । कक्षा 1st और 2nd से उवैस , काव्य , शुमायला , परिणीति,मधु , ने देशभक्ति गीत पर नृत्य किया। जहां एक तरफ देशभक्ति के गानों पर बच्चे दर्शकों का मन मोह रहे थे वहीं कुछ बच्चों ने सारिका ,काव्य , शुमायला,वंशिका , सार्थक ,एकता, देव ,आरव, अहमद , और पूर्वी ने भारत देश मैं हिंदू मुस्लिम सिख इसाई के भाईचारे की एकता को दर्शाया । आयशा अनुष्का ,अक्षिका, यशिका ,दिविषा, और परी ने बेटियों की महत्वता पर अपना नाटक प्रस्तुत किया । कक्षा 4th, 5th, 6th से कीर्ति , दिव्या ,प्रीति ,कनिष्का ,माही ,दिव्यांशी , मिस्टी , ने अपना टैलेंट दिखाया वहीं कक्षा 7th के लड़कों दक्ष यादव , दक्ष नीर , वरुण ,कृष्णा , और हिमांशु ने अपने डांस से दर्शकों के तालियां बटोरी। यह पूरा प्रोग्राम लीना प्रभाकर, खुशी सिद्धू , प्रियांशी सिद्धू , प्रेरणा , कपिल, निशा खान और मंचल मैम की देखरेख में संपन्न हुआ । अंत में प्रधानाचार्य समीर प्रभाकर ने देश के प्रति अपने कर्तव्य को याद दिलाते हुए बच्चों को संबोधित किया।



