“श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय ने तिगरी में लगे मेले में महिला घाट/ स्नानागार (पिंक बूथ), वृहद स्वास्थ्य शिविर एवं गंगा स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ

“आइए हम सब मां गंगा को स्वच्छ बनाकर प्रधानमंत्री के क्लीन इंडिया- ग्रीन इंडिया, नमामि गंगे, एवं “पॉलीथिन मुक्त भारत” के सपने को करें साकार- डा. सुधीर गिरी अध्यक्ष वेंकटेश्वर समूह।
“श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में 26 की शाम को होगा ऐतिहासिक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन- डा. राजीव त्यागी प्रतिकुलाधिपति श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय एवं कार्यक्रम संयोजक।
“विश्वविद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों छात्र-छात्राओं ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों व् जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर (पिंक बूथ) महिला घाट का फीता काटकर किया शानदार शुभारंभ।
“विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने लगभग 2 किलोमीटर लंबे गंगा घाट पर “क्लीन ड्राइव” चलाकर गंगा स्वच्छता का दिया संदेश।
“संस्थान की महिला शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने “महिला सशक्तिकरण के बल पर बदलते भारत” विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर “वीमैन एंपावरमेंट” की ताकत का कराया एहसास।
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। शुक्रवार को अमरोहा जनपद में नेशनल हाईवे बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान एवं वीजीआई मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक गंगा मेले में गंगा घाट पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में पिंक बूथ यानी महिला घाट का शुभारंभ किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों ने गंगा तट के किनारे दो किलोमीटर लंबा “क्लीन ड्राइव” चलाकर “क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया” का संदेश दिया। महिला शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने “महिला सशक्तिकरण के बल पर बढ़ता भारत” विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। अपने संदेश में समूह अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि ने कहा कि लिए हम सब मिलकर “सघन स्वच्छता अभियान” चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया” नमामि गंगे, एवं “पॉलीथिन मुक्त भारत अभियान” को मजबूती प्रदान करें। संस्थान प्रबंधन की ओर से प्रति कुलाधिपति डा. राजीव त्यागी के नेतृत्व में मेले में आए हजारों श्रद्धालुओं एवं स्थानीय दुकानदारों को 10000 “इको फ्रेंडली बैग” वितरित कर ऐतिहासिक गंगा मेले को पूरी तरह पॉलिथीन मुक्त बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ओर से प्रधान सलाहकार डा. वीपीएस अरोड़ा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलसचिव डा. पीयूष पांडे, डा. राजेश सिंह, डा. दिव्या गिरिधर, डा. सीपी सिंह, डा. शरद सचान, डा. शरद चौधरी, एस एस बघेल, अरुण गोस्वामी, देव प्रताप सिंह, एडिशनल एसपी सेवानिवृत्ति रमेश सिंह, सीओ गुरदयाल सिंह, आनंद नगर, डा. स्नेहलता गोस्वामी, अनुषा कर्णवाल, आशी नायर, मेरठ परिसर निदेशक डा. प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।










