अमरोहा के डीएम राजेश कुमार त्यागी एवं एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने श्रद्धालुओं बांटा खिचड़ी का प्रसाद

शीघ्र ही तिगरी गंगामेला की स्मारिका भी आएगी, इसमें होगा प्राचीन और वर्तमान स्परूप का वर्णन
मेले के सफल और भव्य आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और फोर्स की प्रशंसा की
डीएम ने अपर जिलाधिकारी न्याययिक/मेलाधिकारी मायाशंकर यादव की विशेष तौर पर की सराहना
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। तिगरी गंगा मेला में गंगा रोड पर जिला प्रशासन कैम्प के निकट जिला प्रशासन की ओर से किये श्रद्धालुओं के लिए लगे प्रसाद वितरण कैम्प में पहुंचे जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी व पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर स्वयं भी प्रसाद ग्रहण किया।
अपरजिलाधिकारी न्यायिक / मेला अधिकारी मायाशंकर यादव व उपजिलाधिकारी धनौरा राजीव राज, उपजिलाधिकारी न्यायिक हसनपुर बृजपाल एवं अन्य अधिकारियों ने पत्रकारों की उपस्थिति में प्रसाद ग्रहण करने के दौरान आगामी तिगरी मेला को भव्य व दिव्य बनाने के लिये एक दूसरे से सुझाव भी लिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अगले वर्ष मेले को और भव्य और दिव्य बनाए जाने के लिए बेहतर इंतजाम किए जाएंगे । जो भी व्यवस्था में कमी रह गई है। उसमें सुधार किया जाएगा। यह प्रयास किया जाएगा की मेले में खेल-तमाशा, दुकानें, स्थानीय उत्पाद और बाजार ज्यादा से ज्यादा लग सकें। इसके लिए आसपास के जिलों से भी बातचीत की जाएगी और उन्हें बुलाया जाएगा । कहा की इतनी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के प्रतिभाग करने के बावजूद मेले में कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है। यह गंगा मैया की कृपा है । उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही पुलिस फोर्स और स्काउट्स की भी काफी प्रशंसा की। कहा कि मेले की पौराणिकता बनाए रखने के लिए बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। जल्द ही मेले की एक स्मारिका भी तैयार की जाएगी। जिसमें प्राचीन काल में मेले के स्वरूप और वर्तमान के स्वरूप को दर्शाया जाएगा। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक / मेला अधिकारी माया शंकर यादव की भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कहा कि उन्होंने पूरे मनोयोग एवं ईमानदारी से मेले को भव्य बनाने के लिए कार्य किया। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।









