अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

“श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय का “एकेडमिक एक्सीलेंस/ शोध एवं अनुसंधान ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट” के लिए देश की सबसे अग्रणी फार्मा कंपनी “मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड” के साथ शैक्षणिक अनुबंध”

चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य यूनिवर्सल सेक्टर, शीर्ष इंडस्ट्रियल कोलैबोरेशन करके “वेंकटेश्वरा स्कूल आफ फार्मेसी” को “सेंटर आफ एक्सीलेंस” के रूप में करेंगे विकसित- डॉ. सुधीर गिरी चेयरमैन वेंकटेश्वरा समूह”

देश की पांच शीर्ष कंपनियों में शामिल मैनकाइंड फार्मा के साथ मिलकर देश एवं विदेशो में औषधि गुणवत्ता एवं जन स्वास्थ्य पर मिलकर काम करेंगे- डॉ राजीव त्यागी प्रतिकुलाधिपति श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय/ संस्थान।”

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। “उत्तर भारत के सबसे अग्रणी शैक्षणिक समूह वेंकटेश्वरा समूह के खाते में आज एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई। वेंकटेश्वरा ने गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में “शोध /अनुसंधान प्रशिक्षण एवं सेवायोजन” के लिए देश की शीर्ष पांच फार्मा कंपनियों में शुमार मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड के साथ “संयुक्त शैक्षिक अनुबंध) करार” किया है। इस अनुबंध के तहत दोनों संस्थान शोध एवं अनुसंधान द्वारा देश एवं विदेशों में गुणवत्तापूर्ण औषधि निर्माण, चिकित्सा प्रणाली, जन स्वास्थ्य एवं मेडिकल रिसर्च के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे।” इस शानदार “एकेडमिक, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अनुबंध” के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रतिकूलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने बताया कि मैनकाइंड फार्मा कंपनी के मानेसर स्थित आर एंड डी यूनिट के शीर्ष अधिकारियों के निमंत्रण पर आज उन्होंने विश्वविद्यालय की टीम के वरिष्ठ प्रोफ़ेसर डॉ. एस एन साहू के साथ कंपनी का भ्रमण कर वहां हो रही शोध एवं अनुसंधान की गतिविधियों को बारीकी से समझा। इसके बाद प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने फार्मा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों जिसमें रिसर्च एंड डायग्नोसिस इकाई के सीनियर हैड राहुल देव, रिसर्च साइंसिस्ट डॉ राहुल राजपूत आदि के साथ इस ऐतिहासिक “शैक्षणिक अनुबंध” पर हस्ताक्षर कर इसे एक दूसरे के साथ एक्सचेंज किया। डॉ. त्यागी ने बताया कि यह शैक्षणिक अनुबंध आगामी 3 वर्षों तक अनुमन्य होगा, एवं इसके बाद दोनों संस्थान आपसी सहमति से इस अनुबंध को आगे बढ़ा सकेंगे  इस अनुबंध के तहत कंपनी के शीर्ष अधिकारी, वैज्ञानिक, शोधकर्ता संस्थान के छात्र-छात्राओं को    विश्वविद्यालय जाकर फार्मा जगत की बारीकियां से रूबरू कराएंगे, वहीं दूसरी ओर संस्थान के छात्र-छात्राएं मैनकाइंड फार्मा में ट्रेनिंग, शोध एवं प्लेसमेंट गतिविधियों के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा लगभग सत्रह हजार कर्मचारियो वाली मैनकाइंड फार्मा के रिसर्च एसोसिएट/ शोधार्थी प्राथमिकता के आधार पर विश्वविद्यालय से रिसर्च प्रोग्राम में अपने आप को एनरोल्ड कर सकेंगे।”श्री वेंकटेश्वरा संस्थान के देश की सबसे प्रतिष्ठित फार्मा कंपनियों में से एक मैनकाइंड फार्मा से हुए इस शानदार “एक्डेमिक रिसर्च ट्रेंनिंग एवं प्लेसमेंट अनुबंध” होने पर समूह अध्यक्ष डा. सुधीर गिरी को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में प्रधान सलाहकार प्रोफेसर वीपीएस अरोड़ा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, प्रभारी कुलपति डॉ. राकेश यादव, कुलसचिव प्रोफेसर पीयूष पांडे, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. दिव्या गिरधर, डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. अनिल जायसवाल, बालाजी,  विक्रांत चौधरी, मेरठ परिसर से डॉ. प्रताप सिंह, अरुण गोस्वामी,  सुनील कुमार भगवानिया, मारूफ चौधरी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!