अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

पूर्णिमा पर श्री वेंक्टेश्वरा शैक्षणिक समूह ने कराया तिगरी गंगा तट पर विशाल भण्डारा

देवों के देव महादेव भगवान आशुतोष से सभी के सुख, शान्ति एवं अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामना करते हैं- डा. सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह। 

प्रत्येक माह की अमावस्या एवं पूर्णिमा को मुख्य यजमान सुधीर गिरि एवं पूरे वेंक्टेश्वरा परिवार की ओर से आने वाले वर्षो में अनवरत चलता रहेगा भण्डारा-डा.राजीव त्यागी प्रतिकुलाधिपति. वेंक्टेश्वर विश्वविद्यालय। 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। श्रावण मास की पावन पूर्णिमा पर उत्तर भारत के सबसे बड़े शैक्षणिक समूह में शामिल वेंक्टेश्वरा समूह ने  गंगाधाम तिगरी में गंगा तट पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया। इसमें गंगा स्नान करने आए हजारों श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

मंगलवार को अमरोहा जनपद के गजरौला में स्थित गंगाधाम तिगरी में श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति एवं समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि के प्रतिनिधि डाक्टर राजीव त्यागी ने मुख्य पुरोहित रामनिवास शास्त्री के साथ सुबह पांच बजे भण्डारे का शुभारंभ, पूजा अर्चना एवं फीता काटकर किया। प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी ने बताया कि मुख्य आयोजक/यजमान समूह चेयरमैन सुधीर गिरि की ओर से प्रत्येक माह की अमावस्या एवं पूर्णिमा पर आयोजित होने वाला यह विशाल भण्डारा आगे अनवरत चलेगा। इस अवसर पर समूह चेयरमैन के प्रमुख सलाहकार डाक्टर वीपीएस अरोड़ा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, प्रभारी कुलपति डाक्टर राकेश यादव, कुलसचिव प्रोफेसर पीयूष पाण्डेय, मेरठ परिसर से डाक्टर प्रताप सिंह, अरुण गोस्वामी, एसएस बघेल, नीतूश्रीपाल, डाक्टर राजेश सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि  भी मौजूद रहे। 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!