श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय का पुणे स्थित ’’एंट्रोलाजी बिजनेस स्कूल’’ के साथ ’’शैक्षणिक समझौता’’
देश का शीर्ष एंटरप्रेन्योर स्कूल ’’एंट्रोलाजी बिजनेस स्कूल’’ है लंदन बिजनेस स्कूल की एकेडमिक सहयोगी संस्था


– यदि सही मायनो में हमें प्रधानमंत्री के ’’विकसित भारत/2047’’ के सपने का साकार करना है तो हमें जाब सीकर्स (नौकरियां तलाशने वाले) नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर्स (नौकरिया प्रदान करने वाले) लीडर्स पैदा करने होंगे- डा. सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष वेंक्टेश्वरा समूह
– किसी भी स्ट्रीम (आर्ट/साईन्स/कामर्स) ग्रेजुएटस को 11 माह के (8 महीने पुणे एवं 3 महीने लंदन में) प्रशिक्षण के बाद एक ’’वैश्विक एंटरप्रेन्योर’’ के रुप में तैयार किया जायेगा- प्रो. भूपेश गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन्ट्रोलाजी बिजनेस स्कूल पुणे
– ’’अनुभवी शिक्षकों, नवाचारों एवं ’’अन्तर्राष्ट्रीय एक्सपोजर’’ द्वारा वेंक्टेश्वरा सक्षम एवं प्रभावी ’’युवा लीडर्स’’ की फौज तैयार करेगा, जोकि आने वाले वर्षो में देश एवं विदेश में हजारों युवाओं के लिए ’’सशक्त एवं स्थायी रोजगार’’ के विकल्पों का निर्माण करेंगे- डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय
– वेंक्टेश्वरा का एंट्रोलाजी बिजनेस स्कूल के साथ हुआ यह ’’ऐतिहासिक शैक्षणिक अनुबंध’’ आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा- प्रो. कृष्ण कान्त दवे, कुलपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान का पुणे स्थित देश के शीर्ष एंटरप्रोन्योर स्कूल ’’एंट्रोलाजी बिजनेस स्कूल’’ के साथ ’’शैक्षणिक अनुबन्ध’’ हो गया। इस शैक्षणिक अनुबन्ध के तहत दोनो संस्थान मिलकर देश के ग्रेजुऐटस युवाओ को पुणे एवं लन्दन में 11 माह का ’’वैश्विक एक्सप्रोजर एवं प्रशिक्षण’’ देकर भविष्य के ’’बिजनेस लीडर/ एंटरप्रोन्योर’’ तैयार करेगे। इस आशय की जानकारी आज दोनों देशों के बीच हुए ’’एमओयू’’ के एक दूसरे के साथ ’’एक्सचेंज’’ करने के बाद संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने दी।

शनिवार को श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डा. सीवी रमन सभागार में विश्वविद्यालय एवं एंट्रोलाजी बिजनेस स्कूल की बीच हुए इस ’’शैक्षणिक अनुबन्ध’’ के लिए आयोजित ’’एमओयू सेरेमनी’’ का शुभारंभ अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि, एंट्रोलाजी बिजनेस स्कूल के सीईओ प्रो. भूपेश गुप्ता, प्रतिकुलाधिपति, डा. राजीव त्यागी, प्रधान सलाहकार प्रो. वीपीएस अरोडा, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव पीयूष पाण्डेय आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं एंट्रोलाजी बिजनेस स्कूल पुणे के बीच हुए शैक्षणिक करार के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी एवं कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे ने संयुक्त रूप से बताया कि एंट्रोलाजी बिजनेस स्कूल पुणे जोकि ’’लंदन स्कूल आफ बिजनेस एण्ड फाईनेंस’’ यूके की एकेडमिक सहयोगी संस्था है, एवं यह नये युवाओं को प्रशिक्षित कर देश एवं दुनिया को ’’वैश्विक बिजनेस लीडर/एंटरप्रोन्योर’’ उपलब्ध कराती है। इस प्रतिष्ठित संस्था के साथ वेंक्टेश्वरा समूह का ’’शैक्षणिक अनुबंध’’ होने से देश के ग्रेजुऐटस युवा पुणे एवं लंदन में ग्यारह माह का प्रशिक्षण प्राप्त करके आने वाले युवाओ को ’’उद्यमिता’’ के गुर सिखायेगे ताकि वो खुद अपने पैरो पर खडे होकर दूसरों को भी ’’सम्मानित स्वरोजगार’’ के अवसर प्रदान करने की ओर अग्रसर हों।

इस अवसर पर समूह सलाहकार प्रो. आरएस शर्मा, लीगल डायरेक्टर देव प्रताप सिंह, लक्ष्मनन एआर, डा. एल0एस0 रावत, सीएफओ विकास भाटिया, डा. मोहित शर्मा, विशाल शर्मा, मारूफ चौधरी, तनुज कम्बोज, अरुण गोस्वामी, शुभम चौधरी, अरविन्द, नीरज, संजीव, शीलभद्र, रवि यादव, प्रीतपाल, जनसंपर्क अधिकारी डा. ऋषिराम गुप्ता, सचिन कुमार, मेरठ परिसर से डा. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।




