अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

दिव्यांग बच्चों के लिए रोटरी क्लब भरतियाग्राम ने प्रदान किए डायपर 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। गजरौला में स्थित स्नेह सदन में पल रहे दिव्यांग बच्चों के लिए रोटरी क्लब भरतियाग्राम ने डायपर प्रदान किए। साथ ही  जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन एवं क्लब की ओर से बच्चों एवं बड़ों के लिए कपड़े आदि भी देने की बात कही। स्नेह सदन प्रबंधन ने ​इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया।

मंगलवार की शाम जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क एवं रोटरी क्लब भरतियाग्राम के अध्यक्ष सुनील दीक्षित क्लब के सेक्रेटरी एवं जुबिलेंट में सीएसआर कार्यक्रम अधिकारी विकास सिंह के साथ मोहल्ला नाईपुरा में सेंटमेरीज कान्वेंट स्कूल के परिसर में स्थित स्नेह सदन पहुंचे। यहां उन्होंने स्नेह सदन की देखरेख करने वाली सिस्टर जेन एवं सिस्टर पॉलिन से मुलाकात कर उन्हें वहां पल रहे अनाथ दिव्यांग बच्चों के लिए बड़ी संख्या में डायपर प्रदान किए। साथ ही परिसर में घूमकर वहां की व्यवस्थाएं भी देखीं। यहां तीन बच्चों के साथ ही पांच व्यस्कों का भी पालन-पोषण एवं उपचार चल रहा है। सिस्टर जेन एवं सिस्टर पॉलिन ने बताया कि स्नेह सदन में दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों एवं बड़ों को रखा जाता है। समय-समय पर यहां जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन की ​​डिस्पेंसरी से डाक्टर नितिन आकर इनका चिकित्सीय परीक्षण करते हैं। इसके अलावा यहां मनोरोग विशेषज्ञ चिकित्सक भी विजिट करते रहते हैं। जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क एवं रोटरी क्लब भरतियाग्राम के अध्यक्ष सुनील दीक्षित ने स्नेह सदन के प्रबंधन से कहा कि वह क्लब एवं जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन की ओर से इनके लिए कपड़ों की भी व्यवस्था करा देंगे। इस मौके पर सीएसआर टीम के बूंदी सिंह के साथ ही स्नेह सदन की सिस्टर मंजू, जूलियाना, सुजाता भी मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!