अमरोहाउत्तरप्रदेश

निर्मल फाइबर फैक्टरी के मालिकऔर ठेकेदार समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

ठेकेदार के अंडर में काम करने वाली महिला की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। गजरौला में हाईवे किनारे स्थित निर्मल फाइबर फैक्ट्री एक बार फिर चर्चा में है। यहां ठेकेदार के अंडर में काम करने वाली महिला श्रमिक के हाथ की उंगलियां और आधी हथेली मशीन में आने से कट गईं। महिला ने फैक्ट्री स्वामी, एचआर हेड व ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मूल रूप से बिजनौर जनपद के थाना चांदपुर के गांव मिर्जापुरा निवासी महिला राखी पत्नी निपेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है ​कि वह हाईवे स्थित निर्मल फाइबर फैक्ट्री में ठेकेदार रोहताश कुमार के अंडर में 21 अगस्त 2024 से मजदूरी करती थी। उसे सामान ढ़ोने के लिये रखा गया था। आरोप है कि कुछ समय बाद से फैक्ट्री स्वामी अमित जैन, एचआर हेड चंदेल व ठेकेदार रोहताश द्वारा जबरन राखी से मशीन पर काम कराया जाता था जबकि राखी मशीन चलाने में अकुशल थी। 11 जनवरी को जब राखी मशीन पर काम कर रही थी तो उसके बांए हाथ की पांचो उंगलियां और आधी हथेली मशीन में आकर कट गईं। राखी ने निजी स्रोतों से अपना उपचार कराया। आरोप है कि कंपनी द्वारा न तो उसका उपचार कराया गया और न ही उसकी आर्थिक मदद की। जब वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर कंपनी के इन लोगों से मिली तो आरोप है कि उसे व उसके पति को गाली गलौच करते हुए भगा दिया। जिसके बाद राखी ने पुलिस को तहरीर दी। गजरौला इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि फैक्ट्री स्वामी अमित जैन, एचआर चंदेल व ठेकेदार रोहताश के विरुद्ध बीएनएस की धारा 125, 289, 351 (2) एवं 352 में मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में कंपनी प्रबंधन का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!