अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीक्राइमखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज 

अक्षित अग्रवाल
स्याना (बुलंदशहर)। जनपद गाजियाबाद के एक गांव की युवती ने थाना खानपुर क्षेत्र के एक गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने बुआ के घर सहित कस्बे के ओयो होटल में दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सीओ के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गाजियाबाद जनपद के एक गांव निवासी युवती ने आरोप लगाया है कि वह वर्ष 2022 में खानपुर क्षेत्र एक गांव में अपनी ममेरी बहन के ससुराल आई हुई थी। वहां उसकी बहन की देवर ने शादी का झांसा देकर उसे फंसा लिया तथा वर्ष 2023 में दो बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी युवक ने युवती से शादी नहीं की। फिर एक बार खुर्जा क्षेत्र में युवती की बुआ के घर भी आरोपी युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हाल ही में आरोपी युवक ने शादी करने का झांसा देकर पीड़िता को कस्बे के एक ओयो होटल में बुलाया तथा उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म के बाद युवक ने शादी से स्पष्ट इंकार कर दिया। आरोप है कि युवक की अन्य भी कई लड़कियों से संबंध है जब इस संबंध में पीड़िता ने आरोपी की बहन से बात की तो बहन ने भी आरोपी के कई अन्य लड़कियों से संबंध की बात स्वीकारी है। इस बात की ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का भी पीड़िता ने दावा किया है। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीओ ने कहा
युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। भास्कर कुमार मिश्रा सीओ

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!